UPI Fraud से कैसे बचे? 7 गलतियाँ जो लोग रोज करते है

आज के समय में UPI (Unified Payments Interface) India का सबसे आसान और तेज Payment System है. Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे Apps ने Payment को बहुत Simple बना दिया है, अब सेकंडों में UPI के मदद से पेमेंट कर सकते है. लेकिन जैसे जैसे सुविधाए बढ़ी है वैसे ही फ्रॉड भी हो रहा है, जिससे बचना आवश्यक है.

सावधानी न होने से बैंक से चुटकियों में पैसे निकल जाते है. इसलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीका के बारे में बताएँगे, जिसके मदद से आप फ्रॉड से बच सकेंगे. साथ ही RBI के कुछ गाइडलाइन्स भी बताएँगे, जिसे समझना और जानना आवश्यक है.

UPI Fraud क्यों होता है?

UPI Fraud ज्यादातर इन वजहों से होता है:

  • बिना सोचे समझे Request Accept करना
  • Unknown Calls पर Trust करना
  • Fake Links और Apps Download करना
  • जल्दी में PIN डाल देना
  • अपना UPI किसी को बता देना

7 बड़ी गलतियां जो लोग रोज करते हैं

  • Payment Receive करने के लिए QR Code Scan करना: QR Code Scan करने से हमेशा पैसे जाते हैं, आते नहीं है.
  • Unknown Payment Request Accept करना: अगर आपने Request Accept किया और PIN डाला तो पैसा आपके अकाउंट से कटेगा.
  • OTP या UPI PIN Share करना
  • Fake Customer Care Number पर Call करना
  • Screen Share App Install करना
  • Free Gift या Offer के चक्कर में आना और पैसा भेजना
  • Unknown Link पर Click करना

नोट: अगले बार से ऐसी गलती करने से बचे, नही तो आपके अकाउंट से पैसा ही कटेगा.

UPI Fraud से बचने का Step-by-Step तरीका

  • पैसे Receive करने के लिए PIN नहीं लगता: इसलिए पैसा लेने के लिए पिन न डाले कभी.
  • Payment Request ध्यान से देखें
  • सिर्फ Official Apps का Use करें
  • PIN किसी को न बताएं
  • Unknown Call पर Action न लें: अगर कॉल पर कोई कुछ बोले तो UPI सम्बंधित कोई काम न करे.
  • Phone पर Screen Share कभी न करें
  • Transaction Alert तुरंत Check करें
  • Phone में Screen Lock जरूर रखें
  • Regularly Bank Statement Check करें
  • SMS Alerts ON रखें
  • Public WiFi पर Payment Avoid करें

RBI Rules

अगर आपके साथ UPI Fraud हो जाए, तो RBI कहता है कि:

  • तुरंत Bank Customer Care पर Call करें
  • UPI App में Complaint Raise करें
  • Cyber Crime Portal पर Report करें.
  • Website: cybercrime.gov.in पर शिकायत करे.

नोट: अगर आप Fraud की Report जल्दी करते हैं यानि within 24 hours में, तो आपका Loss कम या Zero भी हो सकता है.

FAQs

Q. क्या QR Code Scan करने से पैसे आते हैं?

नहीं, QR Code Scan करने से पैसे जाते हैं, आते नही. इसलिए, जब कोई पैसा लेने के लिए QR कोड स्कैन करने के लिए बोले तो समझ जाना फ्रॉड कर रहा है.

Q. UPI PIN किसे बताना चाहिए?

अपना UPI किसी को भी नही बताना चाहिए. यहाँ तक की बैंक भी आपसे UPI पिन नही मांगता है.

Q. अगर गलती से Payment हो गया तो क्या करें?

अगर गलती से किसी को पेमेंट हो गया है, तो उस व्यक्ति से संपर्क करे जिसपर पेमेंट हुआ है. और बैंक से से संपर्क या कस्टमर केयर से संपर्क कर शिकायत करे.

Q. क्या OTP देने से Fraud हो सकता है?

हाँ, OTP देने से फ्रॉड हो सकता है. और ज्यादातर फ्रॉड OTP से ही होता है क्योंकि लोग बिना सोचे OTP बता देते है. लेकिन आप ऐसी गलती न करना.

Q. Fake Call कैसे पहचानें?

जो भी आपके बैंक से जुड़े, UPI, OTP से जुड़े कोई जानकारी मांगे तो समझ जाना फेक कॉल है.

UPI पेमेंट के नए रूल्सUPI से पता कट गया पर ट्रांजैक्शन फेल
UPI से गलत पेमेंट हो जाए तो क्या करेंलागू हुए UPI के नए नियम
अकाउंट नंबर से बैंक का नाम कैसे पता करेबैंक कंप्लेंट का रिप्लाई नही मिला

Leave a Comment