अगर आपने Bank में कोई Cheque जमा किया है, लेकिन कुछ दिन बाद पता चलता है कि Cheque Bank को मिला ही नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत Bank से संपर्क करके Cheque की स्थिति पता करनी चाहिए.
कई लोगों को यह समझ नहीं आता है कि Bank में जमा किया हुआ Cheque खो जाए तो क्या करें? क्या नया Cheque लेना होगा? क्या पुराने Cheque पर Stop Payment लगाना पड़ेगा? आदि. अगर Cheque किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए तो क्या होगा? इस लेख आपके सभी सवालों का जवाब विस्तार से दिया है.
Bank में जमा किया हुआ Cheque खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
अगर Bank में जमा किया हुआ Cheque समय पर Clear नहीं हुआ है और Bank भी Cheque नहीं ढूंढ पा रहा है, तो सबसे पहले अपनी Cheque Deposit की रसीद या Acknowledgement संभालकर रखें.
इसके बाद बैंक शाखा में जाकर पूछें कि आपका Cheque अभी किस स्थिति में है और Bank से ये जानकारी जरूर लें:
- Cheque किस तारीख को जमा किया गया था?
- Cheque Number क्या था?
- Cheque किस Bank का था?
- Cheque की Amount कितनी थी?
- Cheque Clearing के लिए भेजा गया था या नहीं?
- Cheque Return हुआ है या अभी Pending है?
अगर आपने Cheque Drop Box में डाला था, तो जमा करने से पहले उसकी रसीद या कोई अन्य Proof आपके पास होगी, उसे संभालकर रखे.
Cheque जमा करने का Proof क्यों जरूरी है?
Proof के तौर पर ये चीजें काम आ सकती हैं:
- Cheque Deposit Slip
- Bank की Acknowledgement
- Counter पर मिली Receipt
- Cheque की Photo या Scan
- Account Statement में दिखाई दे रही Entry
- Bank से मिला कोई SMS या Reference Number
इसलिए आगे कोई बड़ा Cheque जमा करते समय Cheque की Photo और Deposit Slip की Photo अपने पास जरूर रखें.
क्या Cheque खोने पर Stop Payment कराना जरूरी है?
हर चेक के लिये स्टॉप पेमेंट करना जरुरी नही है. लेकिन अगर Bank यह कह रहा है कि Cheque का पता नहीं चल रहा है और Cheque अभी तक Clear भी नहीं हुआ है, तो सुरक्षा के लिए अपने Bank से Stop Payment के बारे में पूछना उचित है.
खासकर तब, जब आपको डर हो कि खोया हुआ Cheque किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लग सकता है. अगर Cheque किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था, तो उसे भी इसकी जानकारी दें और जरूरत पड़ने पर उससे नया Cheque देने के लिए कहें.
ध्यान रहे कि Stop Payment लगाने के लिए Bank कुछ Charges ले सकता है और Stop Payment की सुविधा तथा प्रक्रिया Bank के नियमों पर निर्भर करती है.
अगर Cheque किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था तो क्या करें?
- अपने Bank से Cheque की स्थिति पूछें.
- जमा करने का Proof संभालकर रखें.
- Bank को लिखित में शिकायत करें.
- Cheque देने वाले व्यक्ति को इसकी जानकारी जरुर दें.
- जरूरत पड़ने पर पुराने Cheque को Cancel करे.
- Cheque देने वाले से नया Cheque लेने हेतु अनुरोध करे.
अगर Cheque खुद आपके Account का था तो क्या करें?
- अगर आपने अपना Cheque किसी को दिया था और वही Cheque Bank में जमा होने के बाद खो गया है, तो मामला थोड़ा अलग होगा.
- ऐसे में आपको अपने Bank से संपर्क करके पूछना होगा कि उस Cheque का Payment हुआ है या नहीं
- अगर Cheque का Payment अभी नहीं हुआ है और उसके खोने की जानकारी पक्की है, तो Bank से Stop Payment के लिए शिकायत करे.
- अगर Cheque का Payment हो चुका है, तो तुरंत Bank से Transaction की जानकारी और उपलब्ध रिकॉर्ड मांगें.
Bank में शिकायत कैसे करें?
अगर Bank आपके Cheque का पता नहीं लगा पा रहा है, तो Written Complaint दें और कंप्लेंट में इस प्रकार के जानकारी दे.
- Account Holder का नाम
- Account Number
- Cheque Number
- Cheque की Amount
- Cheque जमा करने की तारीख
- Cheque जमा करने वाली Branch
- Deposit Slip/Reference Number
- समस्या की पूरी जानकारी
- Bank से की गई मांग
अगर Bank शिकायत का समाधान नहीं करे तो क्या करें?
- अगर आपने Bank में शिकायत कर दी है लेकिन बैंक से समाधान नहीं मिल रहा है, तो पहले Bank की Grievance Redressal के अनुसार शिकायत को आगे बढ़ाएं.
- आप Bank के Branch Manager या Bank के शिकायत अधिकारी से संपर्क करे.
- अगर Bank की Internal Complaint प्रक्रिया के बाद भी समाधान नहीं होता है, तो RBI से शिकायत करे
- हालांकि, RBI के पास शिकायत करने से पहले Bank में शिकायत करना और उसका Complaint Number रखना आवश्यक है.
FAQs
सबसे पहले Bank में जाए और Cheque की स्थिति पूछें. अगर बैंक को उसे चेक बारे में कोई जानकारी नही है तो बैंक में अपने चेक हेतु कंप्लेंट करे.
अगर Cheque का पता नहीं चल रहा है और उसके गलत इस्तेमाल की आशंका है, तो Bank से Stop Payment के बारे में तुरंत कंप्लेंट करना चाहिए. इससे चेक की सुरक्षा बढ़ेगी.
Bank से संपर्क करके Cheque Number, जमा करने की तारीख, Amount और Account की जानकारी देकर Transaction की जांच कराएं, उससे पता चलेगा कि चेक क्लियर हुआ है या नही.
अगर Cheque अभी Payment के लिए इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो Bank से तुरंत संपर्क करके Stop Payment के लिए कंप्लेंट करे. कोशिश करे जितना जल्दी हो सके चेक कैंसिल हो.
