अगर आपके Bank Account में Nominee का नाम, Address, Mobile Number या कोई अन्य जानकारी गलत है, तो इसे बाद में बदल सकते है. इसके लिए नया Bank Account खोलने की जरूरत नहीं होगी.
कई लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि Account खोलते समय दर्ज की गई Nominee की जानकारी हमेशा के लिए Fixed नहीं होती है. जरूरत पड़ने पर Nominee को Change, Cancel या Update भी कर सकते है. इस आर्टिकल नॉमिनी की जानकारी बदलने, अपडेट करने आदि आदि का विवरण विस्तार से दिया है.
Nominee क्या होता है?
Nominee वह व्यक्ति होता है जिसका नाम Account Holder अपने Bank Account दर्ज करता है, ताकि Account Holder की मृत्यु होने की स्थिति में Bank की प्रक्रिया के अनुसार जमा रकम Nominee को ट्रान्सफर किया जा सके. ध्यान दे, Nominee कोई भी व्यक्ति हो सकता है जिसे नियमों के अनुसार Nominate किया जाता हो. RBI के नियमों के अनुसार Bank Deposit की Nomination किसी Individual के पक्ष में होती है.
Bank Account में Nominee की जानकारी गलत होने पर क्या करें?
अगर बैंक में Nominee की जानकारी गलत है तो सबसे पहले अपने Bank Account की मौजूदा Nomination Details Check करें.
यदि डिटेल्स चेक करने के बाद भी नॉमिनी की जानकारी गलत मिलती है, उसे इस प्रकार ठीक कर सकते है.
- Online Nominee Update
- Bank Branch जाकर Nomination Update
अगर आपके Bank में Online Nominee Update की सुविधा उपलब्ध है तो Internet Banking या Mobile Banking से नॉमिनी डिटेल्स सही कर सकते है. अगर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है तो बैंक शाखा में जाकर उसे अपडेट करना होगा.
Nominee की कौन सी जानकारी बदल सकते है?
- Nominee का नाम
- Nominee का Address
- Nominee का Mobile Number
- Nominee की दूसरी Personal Details
- पुराने Nominee की जगह नया Nominee
- Nominee को हटाना
- Nominee की जानकारी में बदलाव करना
- Nominee की मृत्यु
- शादी या पारिवारिक स्थिति बदलने के कारण Nominee बदलना, आदि.
नोट: जैसे की हमने ऊपर बताया है, नॉमिनी में आप दो प्रकार से बदलाव कर सकते है. पहला ऑनलाइन बैंकिंग और दूसरा बैंक शाखा से. आपको जो भी प्रक्रिया सही लगता है उसका पालन कर सकते है.
ऑनलाइन नॉमिनी बदलने की प्रक्रिया
- ऑनलाइन नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से नॉमिनी डिटेल्स बदलने हेतु पहले उसमे लॉग इन करना होगा.
- फिर प्रोफाइल पर क्लिक कर Service के विकल्प में जाना होगा.
- इसके बाद Nomination पर क्लिक कर नॉमिनी के जो भी डिटेल्स बदलना चाहते है उसके लिए अपडेट Nominee पर क्लिक करना होगा.
- नॉमिनी डिटेल्स बदलने के बाद उसे OTP के द्वारा वेरीफाई करना होगा.
- एक बार नॉमिनी डिटेल्स वेरीफाई होने के अगले 24 घंटे में आपका डिटेल्स बदल जाएगा.
Note: वही ऑफलाइन नॉमिनी बदलने के लिए आपको बैंक शाखा जाना होगा. वहां बैंक अधिकारी से संपर्क कर उसके बारे में बात करना होगा. अगर अधिकारी आपको फॉर्म भरने के लिए बोलता है तो आपको फॉर्म में नॉमिनी के सभी जानकारी एवं अपने जरुरी डाक्यूमेंट्स लगाकर जमा करना होगा.
Nominee Update हुआ या नहीं कैसे Check करें?
- ऑनलाइन या ऑफलाइन नॉमिनी डिटेल्स अपडेट करना के बाद उसे चेक करना जरुरी है कि आपने जो डिटेल्स अपडेट किया है वो सच में बदला है या नही.
- इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग में लॉग इन करे.
- प्रोफाइल पर क्लिक कर सर्विसेज के विकल्प में जाए.
- फिर Nomination Details पर क्लिक कर चेक करे की उसमे बदलाव हुआ है या नही.
- अगर नॉमिनी अपडेट हो गया है तो ठीक है, नही तो कुछ दिन इन्तेजार करे अथवा बैंक शाखा में संपर्क आगे की जानकारी प्राप्त करे.
FAQs
हाँ, पहले से मौजूद Nomination को Bank की प्रक्रिया के अनुसार Change, Vary या Cancel कर सकते है. नॉमिनी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीका से बदल सकते है.
हाँ, अगर आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करते है तो उसमे लॉग इन कर बदल सकते है. उसके लिए पहले लॉग इन करना होगा, फिर सर्विसेज पर क्लिक कर नॉमिनी में जाना होगा. इसके लिए अपडेट या चेंज पर क्लिक कर नॉमिनी नाम बदल सकते है.
हाँ, नॉमिनी बदलने के लिए उसे बताने की जरुरत नही है. क्योंकि अकाउंट आपका है इसलिए नॉमिनी बदलने या उसमे बदलाव करने की जिम्मेदारी बिलकुल आपका है.
नहीं, केवल Nominee की जानकारी गलत होने के कारण नया Bank Account खोलने की जरूरत नहीं होगी. पहले मौजूद Account में Nomination Details Update कर नॉमिनी डिटेल्स सही कर सकते है.
