UPI से पता कट गया पर ट्रांजैक्शन फेल? 100% रिफंड कैसे मिलेगा: पूरा गाइड

सोचिए… आपने किसी को जल्दी में UPI Payment किया और पैसा Account से कट गया. लेकिन सामने वाले को मिला ही नहीं, और Status दिखा रहा है – Transaction Failed. तो अब दिमाग में एक ही सवाल आएगा कि पैसा तो कट गया पर वापस कैसे मिलेगा.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह Problem आजकल बहुत Common है और सही Process पता हो, तो 100% Refund मिल सकता है.

आज के समय में UPI India में सबसे ज्यादा Use होने वाला Payment System है. लेकिन कभी-कभी Server Down, Network Issue और Bank Delay की वजह से पैसा कट जाता है और पेमेंट भी फेल हो जाता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि RBI गाइडलाइन्स के अनुसार कटा हुआ पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा.

पैसा क्यों कटता है?

Server Busy या Technical Error

Festival Time या Peak Hours में Bank Server Overload से कई बार UPI फेल जो जाता है, जिससे पैसा काटने का दर बन जाता है. लेकिन कई बार पैसा कट भी जाता है और तुरंत बैंक में पैसा भी नही आता है.

Internet Issue

कई बात मोबाइल का नेट सही से काम नही करता है अर्थात नेट स्लो होता है तो पेमेंट कम्पलीट नही होता है. इस वजह से भी पैसा कट जाता है.

Bank Processing Delay

कई बार बैंक सर्वर डाउन होने से भी पेमेंट करने में परेशानी आती है. इसके अलावा बैंक पेमेंट को प्रोसेसिंग करने में समय लेती है वह भी कारण होता है.

100% Refund कैसे मिलेगा?

  • सबसे पहले अपने UPI App (PhonePe, Google Pay, Paytm) आदि को ओपन करो.
  • Transaction History खोले और स्टेटस देखे क्या दिखाई दे रहा है.
  • अगर Transaction History Failed दिखाई दे रहा है तो अगले 24 घंटे तक इन्तेजार करे, पैसा वापस आ जाएगा.
  • कई बार बिना Complaint के ही पैसा वापस आ जाता है.
  • 24 घंटे बाद अपना बैंक बैलेंस चेक करे, पैसा आ गया होगा.
  • ध्यान दे, अगर पैसा 24 घंटे के अन्दर नही आया है तो ऐप में कंप्लेंट करना होगा.
  • पहले ऐप को ओपन कर Transaction पर Click करें.
  • Raise Issue या Report Problem आप्शन का चयन करे.
  • Reason Choose करें जैसे Money Debited but Not Credited.
  • फिर कंप्लेंट सबमिट करे, कुछ समय बाद अधिकारी कारण पता चल जाएगा, या पैसा बैंक में वापस आ जाएगा.

Bank Customer Care से Contact करें

  • अगर ऐप में कंप्लेंट करने से भी पैसा वापस नही आया है तो बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करे.
  • अधिकारी से बात के दौरान अपनी समस्या बताए.
  • फिर पेमेंट का Transaction ID, समय और तिथि बताए.
  • अधिकारी पेमेंट का डिटेल्स चेक कर आपको सभी डिटेल्स देगा, की पैसा कब तक बैंक में आ जाएगा.

NPCI Complaint करें

अगर 3 से 5 दिन में पैसा बैंक में वापस नही आया तो आपको NPCI में कंप्लेंट करना होगा.

  • NPCI के अधिकारिक वेबसाइट https://www.npci.org.in/ पर जाए.
  • अब वेबसाइट से कस्टमर के विकल्प पर क्लिक करे.
  • फिर UPI Complaint का चयन करे.
  • अब सामने एक कंप्लेंट बॉक्स ओपन हो जाएगा, इसमें मांगे गए सभी डिटेल्स भरे.
  • जैसे Transaction Related Details, Transaction ID, Date of Transaction, Money आदि डालकर सबमिट कर दे.

नोट: यहाँ कंप्लेंट करने पर सबसे जल्दी सुनवाई होती है और आपका पेमेंट भी वापस आ जाता है.

ऐसी गलती ना करे

  • तुरंत Panic होकर Multiple Payments करना
  • Screenshot या Transaction ID Save नहीं करना
  • Fake Customer Care Number पर Call करना
  • Social Media Complaint करके छोड़ देना

नोट: UPI पेमेंट फेल होने के बाद अगर अगले दिन तक पैसा बैंक में नही आता है तो RBI गाइडलाइन्स के अनुसार इसकी जिम्मेदारी बैंक की होती है. आप कंप्लेंट करके निश्चिन्त हो जाओ, आपका पैसा मिल जाएगा.

Q. UPI Failed Transaction का पैसा कब वापस आता है?

पेमेंट फेल होने के बाद लगभग 24 से 48 Hours में Auto Refund बैंक में हो जाता है.

Q. अगर पैसा 3 दिन बाद भी नहीं आया तो क्या करें?

अगर पैसा कुछ दिनों बाद तक बैंक में ना आए तो UPI App में + Bank Customer Care + NPCI में Report करे.

Q. पैसा करने पर बिना कंप्लेंट के पैसा वापस मिल सकता है?

हाँ, UPI पेमेंट फेल होने पर बिना कंप्लेंट के ही अगले 24 घंटे के अन्दर पैसा वापस मिल सकता है.

UPI से गलत पेमेंट हो जाए तो क्या करेंलागू हुए UPI के नए नियम
बिना एटीएम के PhonePe कैसे बनाएआधार कार्ड से फोन पे कैसे चालू करें
OTP स्कैम होने पर पैसा कैसे मिलेगागूगल पे अकाउंट डिलीट कैसे करे

Leave a Comment