जरा सोचो, अगर सुबह उठते ही आपके Mobile पर कई Transaction Messages आए और पता चले कि आपके Bank Account से हजारों या लाखों रुपये निकल चुके हैं.
- आपने कोई Payment नहीं किया
- कोई OTP भी इस्तेमाल नहीं किया
- फिर भी Account खाली हो गया
ऐसी स्थिति में घबराना नही है. क्योंकि Bank Fraud या Account Hack होने के बाद पहले कुछ घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. अगर आपने सही समय पर सही कदम उठा लिया, तो पैसा वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ सकती है. इस स्थिति को सबसे पहले आपको बैंक को सूचित करना है, फिर कस्टमर केयर के पास कॉल कर शिकायत दर्ज करनी है. फिर बैंक जाकर इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो कर पैसा वापस लाना है.
Bank Account Hack कैसे होता है?
आजकल Cyber Criminals कई तरीकों से लोगों का Bank Account Hack कर रहे हैं, जिसमे कुछ इस प्रकार है.
- Fake Call करके OTP लेना
- Phishing Link भेजना
- Fake Banking App Install करवाना
- Screen Sharing App से Mobile Access लेना
- SIM Swap Fraud
- UPI Fraud
- Malware और Spyware Attack
नोट: कई बार लोगों को लगता है कि उन्होंने OTP नहीं बताया है. इसलिए Fraud नहीं हो सकता है, लेकिन Hackers अब OTP के बिना भी कई तरह के Attack कर रहे हैं.
Bank Account Hack Ho Gaya To Kya Kare
- अगर आपका अकाउंट हैक हो गया है तो पहले बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करे.
- कॉल के दौरान उन्हें बताए की आपका बैंक अकाउंट हैक हो गया है.
- फिर अपना बैंक डेबिट कार्ड, क्रडिट कार्ड आदि बंद कराए.
- Debit Card Block करें
- Net Banking Block करें
- Mobile Banking Block करें
- UPI Services Temporarily Disable करें
- यह प्रक्रिया जितना जल्दी हो सके उनता जल्दी पूरा कराए.
बैंक क्रेडेंशियल तुरंत बदले:
कई बार बैंक अकाउंट हैक पासवर्ड लीक होने के वजह से भी होता है. इसलिए;
- Net Banking Password
- Mobile Banking Password
- Email Password
- UPI PIN
आदि का पासवर्ड जल्द से जल्द बदले और Strong Password रखे ताकि उसे पता लगाना संभव नही हो.
Transaction Details सुरक्षित रखें:
आपका बैंक अकाउंट जिस वजह से हुआ है उसे सुरक्षित रखे. अगर हैक होने का कारण नही पता है तो भी इन डिटेल्स को सेफ रखे.
- SMS Screenshot
- Transaction ID
- Bank Statement
- Email Alerts
- Fraud Call Number
नोट: ये सभी चीजें Complaint और Refund Process में काम आएंगी.
Bank में Written Complaint दें:
अकाउंट हैक होने के स्थिति में सिर्फ Phone Call करना काफी नहीं होता है.
बैंक जाकर एक आवेदन पत्र लिखकर शिकायत करना होगा, जिसमे निम्न जानकारी शामिल करना अनिवार्य है.
- Account Number
- Transaction Date
- Fraud Amount
- Transaction ID
- Fraud कैसे हुआ
नोट: शिकायत करने के बाद उसके कॉपी जरुर ले, ताकि आगे कंप्लेंट करने में मदद करे.
Bank को Inform करने के बाद क्या होता है
- बैंक आपके शिकायत के अनुसार Transaction को Trace करता है.
- Fraud का Verification करता है ताकि सही जानकारी प्राप्त हो.
- Beneficiary Account की जांच करता है.
- Cyber Team से Coordination करता है तथा पेमेंट को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू करता है.
- यह Process कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चल सकती है, इसलिए थोड़ा भरोशा बना कर रखे.
FAQs
हाँ, OTP स्कैम का पैसा बिलकुल वापस मिलता है. लेकिन यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने स्कैम का कंप्लेंट कितना जल्दी किया है.
हर केस अलग होता है, केस के अनुसार रिफंड का समय अलग होता है. साथ ही इन्वेस्टीगेशन के अनुसार रिफंड का समय भी बदलता रहता है.
सभी फ्रॉड के लिये FIR जरुरी नही है. लेकिन फ्रॉड अगर बड़ा है यानि बैंक से ज्यादा पैसा निकला है तो FIR करना अनिवार्य है.
अगर फ्रॉड होने पर देरी से कंप्लेंट करते है तो रिफंड की संभावना कम हो सकती है. पैसा ट्रेस करने वाले समय पर पैसा देश से बाहर चला गया है तो रिफंड नही मिलेगा, अगर देश में है तो मिल सकता है.
National Cyber Helpline Number 1930 है, जहाँ कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते है.
