Bank Account में Joint Holder का नाम कैसे हटाएं?

अगर आपके Bank Account में आपके अलावा किसी दूसरे व्यक्ति का नाम भी जुड़ा है और अब उसका नाम अपने अकाउंट से हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए बैंक में जाकर आवेदन करना होगा.

यदि पति-पत्नी, माता-पिता और बच्चे या दो परिवार के सदस्यों का नाम Joint Account में है तो उसे हटाने के लिए बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा, जिसमे जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ बैंक पासबुक की भी जरुरत होगी. इस लेख में उस प्रक्रिया को बेहद सरल प्रक्रिया में सभी जानकारी दिया है, अंत तक जरुर पढ़े.

Joint Holder क्या होता है?

जब एक Bank Account में दो या दो से अधिक लोगों के नाम Account Holder के रूप में होते हैं, तो उसे Joint Account कहा जाता है. इसमें सभी नाम वाले लोग Joint अकाउंट Holder होते हैं.

Account खोलते समय यह भी तय किया जाता है कि Account को कौन Operate करेगा. अर्थात Either or Survivor या Jointly ऑपरेट करेगा. इसलिए Joint Holder का नाम हटाने से पहले Account का Operating Mode जानना जरूरी है.

जॉइंट अकाउंट से नाम कैसे हटाए?

  • सबसे पहले अपने बैंक शाखा में जाए और बैंक अधिकारी से संपर्क कर नाम हटाने के सम्बन्ध में बात करे.
  • अधिकारी Account Modification फॉर्म या आवेदन पत्र लिखने को बोलेगा.
  • फॉर्म या आवेदन पत्र में सभी जरुरी जानकारी भरे तथा जिसका नाम हटाना है उसका नाम साफ-साफ लिखे.
  • फिर फॉर्म के साथ सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आदि की फोटो कॉपी लगाए.
  • अब बारे हुए फॉर्म को एक बार चेक कर उसे बैंक अधिकारी के पास जमा करे.
  • बैंक अधिकारी आपके फॉर्म को चेक करेगा, फिर जॉइंट अकाउंट से नाम हटाने का प्रक्रिया शुरू करेगा.

नाम हटने के बाद Account Number बदलेगा?

अगर Bank उसी पुराने Account को जारी रखते हुए एक Joint Holder का नाम हटाता है, तो Account Number वही रहेगा, बदलेगा नही.

लेकिन अगर Bank की प्रक्रिया के अनुसार नया Account खोलना पड़ता है, तो नया Account Number खोलना पड़ेगा. इसलिए Request Process होने के बाद Bank से जरूर पूछें कि पुराना Account Number जारी रहेगा या नया Account खुलवाना पड़ेगा.

ध्यान दे: जॉइंट अकाउंट से नाम हटाते के बाद आपको बैंक अकाउंट के साथ नॉमिनी नाम जोड़ना पड़ेगा, जो कोई भी व्यक्ति हो सकता है.

Debit Card, Cheque Book और Auto Debit का क्या होगा?

अगर हटाए गए Joint अकाउंट Holder के नाम पर Debit Card, Cheque Book या कोई दूसरी Banking सुविधाए है, तो उसका क्या होगा. यह Bank की Policy पर पूरी तरह निर्भर करता है.

  • Debit Card
  • Cheque Book
  • Mobile/Net Banking
  • Auto Debit
  • NACH Mandate

इस तरह के जानकारी आप डायरेक्ट बैंक शाखा से पूछे ताकि बाद में किसी भी प्रकार के परेशानी से बचा जा सके.

Joint Account Holder का नाम हटाते समय 7 जरूरी बातें

  • सभी जरूरी Joint Holders की Consent और Signature की जरूरत है या नहीं, पता करें.
  • Account का Operating Mode Check करें.
  • जरूरी Documents पहले से पूछ लें.
  • Request फॉर्म जमा करने की Acknowledgement जरूर लें.
  • नाम हटने के बाद Statement Check करें.
  • Debit Card, Cheque Book और Auto Debit/NACH की स्टेटस पता करे.
  • Nominee Details भी Verify करें, ताकि आपने जिसका नाम जोड़ा है वह अपडेट हुआ है या नही.

FAQs

Q क्या एक Joint Account Holder दूसरे का नाम हटा सकता है?

सामान्य तौर पर केवल एक व्यक्ति की मर्जी से दूसरे Joint Account Holder का नाम हटाना जरूरी नहीं है. लेकिन Bank अपनी प्रक्रिया के अनुसार जॉइंट अकाउंट Holders की Consent और Verification मांग सकता है.

Q. क्या Joint Account को Single Account में बदला जा सकता है?

हाँ, अगर बैंक से जुड़े सभी लोगो का नाम हटाकर उसे सिंगल अकाउंट में बदला जा सकता है.

Q. क्या Joint Account Holder का नाम Online हटाया जा सकता है?

नही, अभी बैंक जॉइंट अकाउंट होल्डर का नाम हटाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू नही की है. इसके लिए बैंक शाखा जाना आवश्यक है.

Q. क्या जॉइंट अकाउंट से दुसरे व्यक्ति का नाम हटाना सुरक्षित है?

हाँ, अकाउंट होल्डर अपने सुविधा और जरुरत के अनुसार दुसरे व्यक्ति नाम हटा सकते है जो पूरी तरह सुरक्षित है.

UPI Fraud से कैसे बचेBank Account में Nominee की जानकारी गलत है तो क्या करे
आधार से बैलेंस चेक करे मिनटों मेंUPI पेमेंट के नए रूल्स
बैंक KYC रिजेक्ट हो गया तो क्या करेंअकाउंट नंबर से पैसे कैसे ट्रांसफर करें

Leave a Comment