बैंक KYC रिजेक्ट हो गया तो क्या करें

सोचिए, आप अचानक अपने Bank Account से Payment करते हैं, लेकिन Transaction Fail हो जाता है. या फिर Bank से Message आता है कि “Your KYC Has Been Rejected”. ऐसी स्थिति में आपको पहले समझ ही नहीं आएगा कि आखिर गलती कहाँ हुई. लेकिन कई लोग घबरा सकते हैं कि कहीं उनका Bank Account बंद तो नहीं हो गया.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि ज्यादातर मामलों में Bank KYC Reject होने की समस्या आसानी से ठीक हो जाती है. लेकिन उसके लिए सही कारण और आवेदन करने का तरीका पता होना चाहिए, जिसका विवरण और जानकारी हमने इस लेख में शामिल की है.

Bank KYC क्या होता है?

KYC एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत Bank आपके पहचान (Identity) और Address की पहचान करता है.

इस प्रक्रिया का उद्देश्य है:

  • Fraud रोकना
  • Fake Account बनने से बचाना
  • Money Laundering पर रोक लगाना
  • Customer की सही पहचान सुनिश्चित करना

ध्यान दे: इन्ही कारणों से लगभग सभी Banks, KYC Update करवाने के लिए समय-समय पर कहते हैं. और इसके तहत लेटेस्ट अपडेटेड डाक्यूमेंट्स लगाने के लिये बोला जाता है.

Bank KYC Reject होने का कारण

बैंक में KYC रिजेक्ट होने का कई कारण हो सकते है जो इस प्रकार है:

Documents साफ नहीं होना, जैसे:

  • Photo धुंधली होना
  • Document कटा होना
  • Details पढ़ने लायक ना हो, आदि.
  • Aadhaar और PAN में नाम अलग होना
  • अगर आपने पुराना Address दिया है और उस Document में अलग Address है तो भी समस्या आ सकती है.
  • कुछ Documents की Validity खत्म होने पर होना भी प्रॉब्लम है
  • Selfie Verification Fail होना
  • Signature Match नहीं होना
  • Date Of Birth, Mobile Number, Typing Mistake होना

Bank KYC Reject हो गया तो क्या करें

  • सबसे पहले KYC रिजेक्ट होने का कारण पता करे, इसके लिए:
  • Branch जाएँ
  • Customer Care पर Call करें
  • Mobile Banking लॉग इन कर देखे
  • Net Banking में Status Check करें
  • सभी Documents दोबारा चेक करे
  • Name सही है या नहीं
  • Address Match कर रहा है
  • PAN सही है
  • Aadhaar सही है
  • Photo Clear है
  • Documents वेरीफाई करने के बाद उसे फिर से जमा करे.
  • कुछ सही होने पर आपका KYC स्वीकार हो जाएगा.

KYC Reject होने से कैसे बचें

  • हमेशा Official Website या Official App से ही KYC प्रक्रिया करे.
  • OTP किसी को न बताएं और पब्लिक WiFi का इस्तेमाल न करे.
  • UPI PIN कभी किसी के साथ शेयर न करे.
  • Unknown Link पर Click न करें.
  • Documents Upload करने से पहले उसकी जाँच अवश्य कर ले.
  • Name और Address Match करें.
  • Mobile Number Update रखें.
  • KYC Message आने पर पहले Bank से सुनिश्चित करे की सब ठीक है.

FAQs

Q. बैंक KYC रिजेक्ट हो गया तो क्या करें?

सबसे पहले KYC Reject होने का कारण जानें, Documents की जांच करें और सही जानकारी के साथ दोबारा KYC करे. ध्यान जो भी प्रॉब्लम है उसे ठीक करके ही KYC करे.

Q. क्या Bank KYC Reject होने पर Account बंद हो जाता है?

हर बार नहीं, लेकिन कई मामलों में पहले Account पर कुछ Restrictions लगती हैं. लेकर अगर समय रहते KYC पूरी करते है तो अकाउंट बंद नही होगा.

Q. KYC Approved होने में कितना समय लगता है?

KYC करने के बाद उसे स्वीकार होने 2 से 7 Working Days का समय लग सकता है. कुछ मामलों में अधिक समय भी लग सकता है.

बैंक में खाता खोलने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिएCIF Number से क्या क्या कर सकते हैं
KYC फॉर्म कैसे भरेआधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले
खाता नंबर से बैलेंस चेक करेंबैंक अकाउंट में होल्ड पैसा क्या होता है

Leave a Comment