अगर बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक नही है, तो रजिस्टर्ड करने के लिए बैंक में एक आवेदन पत्र देना होगा. एप्लीकेशन में बैंक डिटेल्स के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करने हेतु, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स के साथ जमा करना होगा. आवेदन पत्र जमा होने के कुछ समय बाद मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
मोबाइल नंबर ऑनलाइन भी लिंक किया जा सकता है. अगर नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नही करते है तो एप्लीकेशन सबसे अच्छा विकल्प है. इसके लिए नंबर जोड़ने हेतु जरुरी जानकारी एवं डॉक्यूमेंट लगा कर जमा करना होगा. अगर आपको पत्र लिखने में बारे में जानकारी नही है तो निचे सभी जानकारी विस्तार से दिया है.
एप्लीकेशन लिखने से पहले ध्यान दे
- एप्लीकेशन काला या नीला पेन से लिखे.
- एप्लीकेशन लिखते समय डॉक्यूमेंट के अनुसार डिटेल्स को दर्ज करे.
- एप्लीकेशन को स्पस्ट और पॉइंट टू पॉइंट लिखे.
- एप्लीकेशन में किसी भी प्रकार की कोई गलती न करे
- पत्र में बैंक अकाउंट नंबर नंबर जरुर लिखे.
- आवेदन पत्र में लिखने के बाद उसमे अपना डिटेल्स और मोबाइल नंबर अवश्य लिखे.
बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए पत्र लिखे
दिनांक: …./…./………..
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम एवं एड्रेस लिखे
विषय : बैंक खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने हेतु एप्लीकेशन
महोदय,
सविनय निवेदन यह है की मैं (अपना नाम यहाँ लिखें ) आपके बैंक का खाताधारक हूँ. आपकी बैंक शाखा_ (बैंक शाखा का नाम लिखे) में मेरा बचत खाता है. मेरा खाता नंबर (यहाँ अपना खाता नंबर लिखिए) है. महोदय मेरा मोबाइल नंबर मेरे खाते में रजिस्टर्ड नहीं है, जिस कारण मैं बैंक से संबंधित कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में असमर्थ हूं साथ ही मेरे खाते से होने वाले पैसों की ट्रांजैक्शन की भी जानकारी नहीं मिल पाती है. इसलिए मैं अपने खाते से अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता हूं. मेरा मोबाइल नंबर (मोबाइल नंबर यहां पर लिखें) है. जिसको मैं अपने खाते से लिंक करवाना चाहता हूं.
अतः मैं आपसे निवेदन करता हूं कि मेरा बक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने की कृपा करें. इसके लिए मै आपका सदा आभारी रहूँगा. धन्यवाद!
भवदिव
खाताधारी का नाम : …………………
अकाउंट नंबर : …………………
मोबाइल नंबर : …………………
पता : …………………
हस्ताक्षर : …………………
बैंक में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए एप्लीकेशन लिखे
Date: …./…../……..
सेवा में
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
बैंक ऑफ़ इंडिया, सिवान बिहार
विषय: बैंक में मोबाइल नंबर जोड़ने हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम शैलेश कुमार है और मैं आपके बैंक का एक खाताधारक हूं. मेरा खाता नंबर 56545445XXXXX है. मेरे इस खाते से मोबाइल नंबर न जुड़े होने के कारण मुझे बैंक सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त नही होता है. बैंक बैलेंस भी चेक करने के लिए मुझे बैंक में जाना पड़ता है. इसलिए, मैं चाहता हूँ कि मेरे खाते से नया नंबर जोड़ा जाए.
अतः श्रीमान से विनती है कि मेरे खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की कृपा करें. इसके लिए मैं सदा आभारी रहूँगा. धन्यवाद!
भवदिव
नाम: शैलेश कुमार
बैंक अकाउंट नंबर: 56545445XXXXX
मोबाइल नंबर: 906548XXXX
हस्ताक्षर: शैलेश कुमार
बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करे ऑनलाइन
- सबसे पहले नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप को ओपन कर लॉग इन करे.
- MY Profile या Contact Details Update पर क्लिक करे.
- मोबाइल नंबर अपडेट के विकल्प पर क्लिक करे.
- अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट करे.
- फिर अपना प्रोफाइल पासवर्ड दर्ज कर ओके कर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.
आवश्यक डॉक्यूमेंट
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Note: एप्लीकेशन के साथ ऊपर दिए गए डाक्यूमेंट्स लगाना अनिवार्य है. अगर आपके पास आधार कार्ड और बैंक पासबुक है, तो भी आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ जोड़ दिया जाएगा.
नोट: अगर बैंक में मोबाइल नंबर जोड़ने का फॉर्म उपलब्ध है, तो पत्र लिखने की आवश्यकता नही है. आपको फॉर्म भरकर जमा करना होगा, जिसमे सभी आवश्यक जानकारी एवं डाक्यूमेंट्स लगाकर बैंक अधिकारी के पास जमा करना होगा, जिसके कुछ समय बाद आपका मोबाइल नंबर जोड़ दिया जाएगा.
FAQs
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने के लिए बैंक ब्रांच में एक एप्लीकेशन लिख कर दर्ज करे. इसके बाद बैंक अधिकारी द्वारा एप्लीकेशन को जाँच किया जाएगा. इसके बाद बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाएगा.
एप्लीकेशन लिखने के लिए सबसे पहले
सेवा में
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय
भारतीय स्टेट बैंक (शाखा का नाम)
ब्रांच (गांव/शहर का नाम )
विषय : बैंक खाते में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने हेतु एप्लीकेशन
इसके बाद सवनिय निवेदन यह है, कि मैं आपके बैंक का खाताधारी हु आदि दडिटेल को दर्ज कर सकते है.
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आमतौर पर, आपको अपना बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर और पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) की आवश्यकता होगी.

1 thought on “बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए एप्लीकेशन लिखे”