Bank Account में Auto Debit लगा है या नहीं कैसे पता करें

अगर आपके Bank Account से कभी-कभी बिना खुद Payment किए पैसा कटता है, तो इसका मतलब है कि आपके Account में Auto Debit या Standing Instruction लगा हुआ है. कई लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उनके Account से किस Service, EMI, Subscription या Bill के लिए Auto Payment सेट है. जब पैसा कटता है, तब बैंक बैलेंस याBank Statement में देखकर पता चलता है.

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Bank Account में Auto Debit लगा है या नहीं, तो इसे घर बैठे कुछ आसान तरीकों के मदद से Check कर सकते है. ऑटो डेबिट पेमेंट चेक करने की पूरी इस लेख में मैंने विस्तार से बताया है. इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ कर अपने बैंक की ऑटो डेबिट जरुर चेक करे.

Auto Debit क्या होता है?

Auto Debit एक ऐसी तरीका है जिसमें किसी Company, Bank या Service Provider को अपने Bank Account से आप तय समय पर पैसा Automatically काटने की Permission देते हैं.

इस सुविधा में निम्न प्रकार के पेमेंट्स हो सकते है:

  • Loan या EMI की Payment
  • Insurance Premium
  • SIP या Investment
  • Electricity, Mobile या अन्य Bill
  • OTT Subscription
  • Google Play या App Subscription
  • Credit Card Bill
  • FASTag Recharge
  • NACH Mandate

Bank Account में Auto Debit कैसे चेक करे

बैंक में ऑटो डेबिट चेक करने के कई तरीके है उसमे से कुछ आसान तरीका निचे दिया है:

मोबाइल बैंकिंग ऐप से:

  • सबसे पहले अपने Bank का Mobile Banking App Open करें.
  • Mpin, पासवर्ड या फिंगर प्रिंट लगा कर ऐप में लॉग इन करे.
  • फिर सेटिंग में से सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करे.
  • इसके बाद पेमेंट्स के विकल्प का चयन कर Auto Debit पर क्लिक करे.
  • अगर आपके बैंक में कोई ऑटो डेबिट लगा है तो वहां दिखाई देगा.
  • साथ ही कितना पैसा कट रहा है उसका पूरा विवरण दिखाई देगा, आप चाहे तो उसे यहाँ से बंद भी कर सकते है.

Net Banking से:

  • अगर अपने बैंक की इन्टरनेट बैंकिंग उपयोग करते है तो उसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए और यूजर आईडी तथा पासवर्ड के मदद से लॉग इन करे.
  • इसके बाद पर पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करे.
  • फिर Service Requests का विकल्प चयन कर ऑटो डेबिट सेलेक्ट करे.
  • अगर बैंक में ऑटो डेबिट चल रहा है तो यहाँ दिखाई देगा.

Bank Statement से:

अगर आपको सिर्फ यह पता करना है कि Account से Auto Debit हो रहा है या नहीं, तो Bank Statement से ऑटो डेबिट पता करना सबसे आसान तरीका है.

  • इसके लिए अपने बैंक का पिछले कुछ महीने का ऑनलाइन या बैंक शाखा से बैंक स्टेटमेंट निकाले और चेक करे कि:
  • हर महीने एक जैसी तारीख के आसपास पैसा कट रहा है या नही.
  • बार-बार एक ही Company के नाम से कट रहा है.
  • बिना आपके Manually Payment किए Debit हो रहा है.

नोट: अगर पैसा कट रहा है तो इसका मतलब है कि आपके बैंक में ऑटो डेबिट चालू है. और अगर नही कट रहा है तो नही चालू है.

UPI App में:

मौजूदा समय में लगभग सभी मोबाइल में UPI ऐप उपलब्ध है जिसके माध्यम से पेमेंट या लेनदेन होता है. ज्यादातर ऑटो डेबिट इसी ऐप से चालू होता है. इसलिए उससे पता करना सरल है.

  • सबसे पहले अपने UPI ऐप को ओपन कर प्रोफाइल में जाए.
  • फिर सेटिंग में जाकर AutoPay पर क्लिक करे.
  • वहां आपको Active, Pending या Expired ऑटो डेबिट डिटेल्स दिखाई देगा.
  • यहाँ से आप जिसे भी ओपन करेंगे उसका विवरण डिटेल्स में दिखाई देगा.

Auto Debit को बंद कैसे करें?

Auto Debit बंद करने का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आपने ऑटो डेबिट कहां से चालू किया है.

  • अगर यह UPI AutoPay है, तो Phonepay, GooglePay आदि UPI App में जाकर Active Mandate को Cancel कर सकते है.
  • अगर यह किसी Subscription का Auto Payment है, तो Service Provider की Website या App से Subscription Cancel करना होगा.
  • अगर यह NACH/ECS ऑटो पे है, तो Bank या संबंधित Merchant से Cancel करना होगा.
  • ऑटो डेबिट आप अगर इन सबसे बंद नही करना चाहते है तो डायरेक्ट बैंक में जाए और एक आवेदन देकर अपने बैंक का ऑटो डेबिट बंद करना सकते है. आवेदन के दौरान अपना जरुरी डॉक्यूमेंट और बैंक पासबुक में देना होगा.

FAQs

Q. क्या Bank Account में लगा Auto Debit Mobile से Check कर सकते हैं?

हाँ, कई Banks में Mobile Banking App के जरिए Auto Debit की जानकारी Check की सुविधा मिलती है. हालांकि Option का नाम Bank के अनुसार अलग हो सकता है.

Q. Bank Statement में Auto Debit कैसे पहचानें?

अगर Statement में NACH, ECS, ACH, SI, Mandate, AutoPay या Recurring Payment जैसे शब्द दिखाई दे समय जाए आपके बैंक में ऑटो डेबिट चालू है.

Q. क्या UPI App Delete करने से Auto Debit बंद हो जाता है?

नहीं, केवल UPI App Delete करने से Auto Debit बंद नही होता है. ऑटो डेबिट बंद करने के लिए आपको खुद उसे प्रोसेस के माध्यम से बंद करना होता है.

Q. क्या एक ही Bank Account में कई Auto Debit चालू हो सकते है?

हाँ, एक ही बैंक में कई ऑटो डेबिट चालू हो सकते है. ये आपपर निर्भर करता है कि आपके कितना ऑटो डेबिट चालू करना चाहते है.

UPI से पता कट गया पर ट्रांजैक्शन फेलBank Statement में NACH Debit क्यों दिखता है
बिना एटीएम के PhonePe कैसे बनाएआधार कार्ड से फोन पे कैसे चालू करें
बजाज फाइनेंस कार्ड कैसे बंद करेOTP स्कैम होने पर पैसा कैसे मिलेगा

Leave a Comment