अगर आपने कभी अपना Bank Statement या Passbook चेक किया है और उसमें “NACH Debit”, “NACH DR”, “ACH Debit” आदि देखी है, तो आपके मन में सवाल आया होगा कि NACH Debit क्या है और Account से पैसा क्यों कट गया है?
NACH Debit किसी सामान्य UPI या ATM Transaction की तरह नहीं होता है. यह किसी Loan EMI, Insurance Premium, SIP, Mutual Fund, Subscription या किसी दूसरे Recurring Payment के लिए दिए गए Mandate के आधार पर Account से पैसा Debit करता है.
अगर कोई NACH Debit ऐसा है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं या अब उसकी जरूरत नहीं है, तो उसे बंद करा सकते है. इस लेख में सभी जरुरी स्टेप्स और तरीका यहाँ दिया है इसे अंत तक जरुर पढ़े.
NACH Debit क्या होता है?
NACH का पूरा नाम National Automated Clearing House है. इसे NPCI Operate करता है और इसका इस्तेमाल बार-बार होने वाले Payments को Automatically करने के लिए उपयोग किया जाता है.
अगर किसी Bank या Finance Company से Loan लिया है और हर महीने कुछ महीने की EMI आपके Account से अपने आप कटती है तो वह NACH के अंतर्गत आता है. इसके लिए आपने पहले एक NACH Mandate दिया हो होगा, जिसके तहत इस तरह के पैसा कटता है.
Bank Statement में NACH Debit क्यों दिखता है?
NACH Debit दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमे प्रमुख कारण है:
Loan की EMI: अगर आपने Home Loan, Personal Loan, Vehicle Loan, Consumer Loan या किसी Finance Company से Loan लिया है, तो EMI Automatically Debit करने के लिए NACH Mandate तहत पैसा कटता है.
Insurance Premium: Life Insurance या अन्य Insurance Policy का Premium Automatically जमा करने के लिए भी Mandate दिया जाता है.
SIP या Investment: कुछ Investment और Mutual Fund Payments के लिए भी Auto Debit Mandate लगाया जाता है. अगर आपने SIP शुरू करते समय Auto Debit की अनुमति दी होगी, तो निर्धारित समय पर NACH के तहत पैसा कटेगा.
NACH Debit किसने काटा, यह कैसे पता करें?
अगर Statement में केवल NACH Debit लिखा है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि पैसा किसके लिए कटा है, तो Transaction की पूरी Description देखें. कई Banks Statement में Reference Number, Corporate Name, Mandate Number या अन्य जानकारी भी दी होती है.
1. Bank Statement की पूरी डिटेल्स देखे.
2. Transaction की Date और Amount को नोट करें.
3. Bank App/Net Banking में Transaction Details खोलें.
4. Amount किसी Loan EMI, Insurance Premium या SIP की Date से Match कर रहा है या नहीं, इसकी जाँच करे.
5. जरूरत पड़ने पर Bank Customer Care से संपर्क कर पूरी जानकारी पता करे.
NACH Debit को कैसे बंद करें?
अगर आपको NACH Debit की जरूरत नहीं है, तो उसे बंद कराने के लिए बैंक शाखा में संपर्क कर आवेदन कर सकते है.
- इसके लिए सबसे पहले बैंक शाखा में जाए और अधिकारी से संपर्क करे.
- फिर NACH द्वारा कट रहे पैसा के बारे में जानकारी दे और उन्हें बंद करने के लिए बोले.
- अगर अधिकारी सभी जरुरी जानकारी और डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन करने के लिए बोलता है, तो एक आवेदन पत्र लिखे.
- पत्र में अपने सभी व्यक्तिगत जानकारी और डाक्यूमेंट्स लगा कर जमा करे.
- बैंक आके अनुरोध के आधार पर NACH डेबिट कैंसिल कर देगा.
ध्यान दे, बैंक शाखा के अलावे ऑनलाइन जहा से यह चालू हुआ है वहां से भी बंद हो सकता है. साथ ही NACH के अधिकारिक पोर्टल से कैंसिल करने हेतु अनुरोध कर सकते है.
NACH Debit बंद करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- NACH किस Payment के लिए था?
- क्या कोई Loan EMI इससे जुड़ी है?
- क्या Insurance Premium इसी से कट रहा है?
- क्या SIP या कोई दूसरा Recurring Payment के लिए हो रहा था?
- क्या आपको आगे भी उस Payment की जरूरत है?
- अगर Mandate बंद कर रहे हैं तो Payment का Alternative तरीका क्या होगा, आदि?
ध्यान दे: इस प्रकार के questions का सलूशन पता होने से बाद में होने वाली परेशानी से बच सकते है.
FAQs
हाँ, अगर किसी Payment के लिए Valid NACH Mandate किया है, तो नियमों के अनुसार कटता है.
हाँ, Bank के माध्यम से NACH Debit को Cancel करने हेतु अनुरोध कर सकते है.
नहीं, NACH केवल Automatic Debit का एक तरीका है, Loan की Outstanding Amount और EMI की जिम्मेदारी अलग रहती है.
