Bank शाखा में काम नहीं हो रहा हो तो दूसरी Branch में काम करा सकते हैं

अगर आप किसी Bank की शाखा में अपना काम कराने गए हैं, लेकिन वहाँ काम नहीं हो रहा है, तो आपके मन में यह सवाल आता है कि क्या उसी Bank की दूसरी शाखा में जाकर काम करा सकते है?

इसका जवाब है हाँ, लेकिन सभी काम नही करा सकते है कुछ काम जरुर हो सकता है. आजकल कई Banks में ऐसी सुविधाएं हैं जिनका लाभ ग्राहक किसी दूसरी Branch से भी ले सकते हैं. वहीं कुछ काम ऐसे होते हैं जो Home Branch, यानी जिस Branch में आपका Account है, वहीं से किए जाते हैं.

इसलिए दूसरी शाखा में जाने से पहले यह पता करना जरूरी है कि आपका काम किस प्रकार का है और Bank की उस सुविधा के लिए क्या नियम हैं. हालाँकि इस लेख में कुछ जरुरी नियम और तरीका बताया है जो दुसरे बैंक शाखा में हो सकता है.

क्या दूसरी Bank Branch में काम करा सकते हैं?

अगर दूसरी शाखा उसी बैंक की है तो इस प्रकार के काम उस शाखा से भी कर सकते है.

  • Account में Cash Deposit
  • Cash Withdrawal
  • Account Statement लेना
  • Cheque से जुड़े कुछ काम
  • Cheque Book से संबंधित कुछ Requests
  • कुछ Account Service Requests
  • Account Transfer की प्रक्रिया
  • कुछ Digital Banking या Customer Service से जुड़े काम, आदि.

ध्यान दे, ये भी काम बैंक के अपने नियम के अनुसार होगा. इसलिए पहले इसे पता करे फिर दुसरे बैंक शाखा जाए.

Home Branch और दूसरी Branch में क्या अंतर है?

Home Branch वह Branch है जहाँ आपका Bank Account ओपन हुआ है या जहाँ आपका Account सामान्य रूप से चल रहा है. वहीं Non-Home Branch उसी Bank की कोई दूसरी Branch होती है. जहाँ आपका अकाउंट सामान्य रूप से एक्टिव नही होती है.

ऐसी स्थिति में कुछ काम दूसरी Branch से हो सकते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए आपको Home Branch से अनुमति लेनी पड़ती है. इसलिए बैंक में जाने से पहले यह पूछना बेहतर है: क्या यह काम Non-Home Branch से हो जाएगा?

कौन-कौन से काम दूसरी Branch में नहीं हो सकता है?

बहुत सी ऐसी Services हैं जिनके लिए Bank आपको Home Branch जाने के लिए कह सकती है, जैसे:

  • पुराने Account Records से जुड़े काम
  • कुछ प्रकार के Account Modification
  • कुछ Loan-related काम
  • Locker से जुड़े काम
  • KYC या Documentation Requests
  • किसी विशेष Branch में उपलब्ध सुविधा से जुड़े काम
  • ऐसे काम जिनके लिए Original Records आवश्यकता हो

Home Branch में काम नहीं हो रहा है तो क्या करें?

अगर आप बार-बार Home Branch जा रहे हैं लेकिन आपका काम नहीं हो रहा है, तो सीधे दूसरी Branch जाने से पहले ये तरीके अपनाएं.

  • अपने नजदीकी उसी बैंक के दुसरे शाखा में फ़ोन करके पूछे फिर जाए शाखा में.
  • दुसरे शाखा में जाए तो आवेदन लिखकर काम करने के लिए रिक्वेस्ट करे ताकि आपके पास भी उसका प्रूव रहे.
  • जो भी काम करा रहे है उसका रसीद जरुर ले.
  • अगर दुसरे शाखा में भी काम नही हो रहा है तो कस्टमर केयर के पास कॉल कर कंप्लेंट जरुर करे.
  • साथ ही शाखा के बड़े अधिकारी जैसे बैंक मैनेजर से बात कर कंप्लेंट करे.

दूसरी Branch जाने से पहले ये 5 बातें जरूर पूछें

अगर आपका काम Home Branch में नहीं हो रहा है और आप दूसरी Branch जाने वाले हैं, तो पहले ये बातें जरुर पता कर लें.

  • क्या यह काम Non-Home Branch में होता है?
  • क्या कोई Document साथ ले जाना होगा?
  • क्या Original Document जरूरी है?
  • क्या कोई Service Charge लगेगा?
  • क्या इस काम के लिए Home Branch जाना जरूरी है?

FAQs

Q. क्या दूसरी Branch में Bank Account का काम हो सकता है?

हाँ, कुछ काम दूसरी Branch में हो सकती हैं. लेकिन सभी Services दूसरी Branch में उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है.

Q. क्या दूसरी Branch से Account Transfer करा सकते हैं?

कई Banks में Account को दूसरी Branch में Transfer करने की सुविधा होती है. इसके लिए उसे होम शाखा से दुसरे ब्रांच में ट्रांसफर करना होगा, फिर दुसरे शाखा में जाकर उसे रिसीव करना होगा, जिसके लिए KYC करना जरुरी है.

Q. अगर Home Branch काम नहीं कर रही है तो क्या करें?

पहले पता करें कि आपका काम दूसरी Branch से हो सकता है या नहीं. इसके बाद जरूरत पड़ने पर Bank में लिखित Complaint दर्ज करें. फिर RBI के नियम के अनुसार वहां भी कंप्लेंट दर्ज करे.

ये 5 Banking गलतियां आपका CIBIL Score खराब कर रही हैंजनधन खाते को सेविंग अकाउंट में कैसे बदलें
IPPB अकाउंट नंबर कैसे पता करेआधार कार्ड से अकाउंट नंबर कैसे पता करे
ग्रामीण बैंक में खाता खोलने का फॉर्म कैसे भरेंBank Account में पैसा जमा किया लेकिन Passbook में Entry नहीं हुई क्या करें

Leave a Comment