Debit Card International Transaction ON/OFF कैसे करें?

आज के समय में लगभग सभी बैंक अपने Debit Card पर International Transaction ON/OFF करने की सुविधा देते हैं. यदि आप विदेश में यानि अपने देश से बाहर भुगतान नहीं करते हैं, तो इसे OFF रखना आपकी सुरक्षा के लिए बेहतर होता है.

कई बार साइबर क्रिमिनल International Payment से Debit Card का गलत उपयोग करने की कोशिश करते हैं. इसलिए जब जरूरत हो तभी International Transaction ON करें और काम पूरा होने के बाद तुरंत OFF कर दें. इससे आपका काम भी चल जाएगा और सुरक्षा भी बनी रहेगी. अगर आपको इसे ON/Off करने की प्रक्रिया नही पता है तो इस लेख को अंत तक जरुर पड़े.

Debit Card International Transaction क्या होता है?

International Transaction का मतलब है कि Debit Card का उपयोग भारत के बाहर किसी दुसरे देश में भुगतान करने के लिए किया जाता है. जैसे;

  • Netflix का विदेशी Billing
  • ChatGPT Plus का भुगतान
  • Amazon Global से Shopping
  • Google Play का International Payment
  • Apple Store
  • Microsoft
  • Adobe
  • Canva
  • International Flight Booking
  • विदेश में होटल या Shopping

Debit Card International Transaction OFF रखना क्यों जरूरी है?

यदि आप विदेश में खरीदारी नहीं करते हैं, तो इस आप्शन को OFF रखना सुरक्षित है.

फायदा:

  • Card Fraud का खतरा कम हो जाएगा.
  • Unauthorized International Payment नहीं हो पाएगा.
  • Cyber Crime का जोखिम घट जाएगा.
  • Card Details Leak होने पर भी International Payment रुक जाएगा.
  • जरूरत पड़ने पर कभी भी ON किया जा सकता है.

Debit Card International Transaction ON कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिसियल ऐप को इनस्टॉल कर ओपन करे.
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से लॉग इन करे, या रजिस्ट्रेशन करे.
  • लॉग इन होने के बाद Cards, Debit Card, या Manage Card के विकल्प पर क्लिक करे.
  • इसके बाद अपने डेबिट कार्ड का चयन करे.
  • Card Controls या Manage Usage के विकल्प पर क्लिक करे.
  • अब वहां इस प्रकार का आप्शन पर दिखाई देगा:
  • Domestic Transaction
  • ATM Withdrawal
  • POS Transaction
  • Contactless Payment
  • Online Transaction
  • International Transaction
  • फिर International Transaction के सामने दिए विकल्प पर क्लिक कर उसे ON करे.
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरीफाई करे.
  • थोड़ी देर बाद International Transaction की सुविधा शुरू हो जाएगी.

नोट: इसी प्रक्रिया का उपयोग करके International Transaction को OFF कर सकते है. ध्यान से इसी प्रक्रिया की प्रक्रिया लगभग Canara Bank, Bank of Baroda, PNB Debit Card, Axis Bank, HDFC Bank Debit Card, SBI Debit Card, आदि का भी International Transaction, ON/OFF कर सकते है.

International Transaction ON करने पर ध्यान रखें

ध्यान दो, केवल International Transaction ON करना ही काफी नही है, बल्कि उसे सुरक्षित रखने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखो.

  • केवल Trusted Website से ही Payment करें.
  • OTP किसी के साथ साझा न करें.
  • Card CVV किसी को न बताएं.
  • Payment के बाद इसे OFF कर दें.
  • SMS Alert हमेशा चालू रखें.
  • Card Limit कम रखें.
  • Mobile Banking का Password मजबूत रखें.
  • Public Wi-Fi से Payment न करें.

International Transaction ON नहीं हो रहा हो तो क्या करें

यदि ON करने की कोशिश करने पर बार-बार Error आ रहा है, तो ये कारण हो सकते हैं;

  • Debit Card Expire होने की स्थिति हो सकती है.
  • KYC Pending
  • Mobile Number Registered नहीं है.
  • Bank Server Down है
  • Card Block है
  • International Usage बैंक द्वारा Disabled है
  • Visa/Mastercard/RuPay International सुविधा उपलब्ध नहीं है, आदि.

FAQs

Q. Debit Card International Transaction ON कैसे करें?

Mobile Banking App या Internet Banking में जाकर Card Controls से International Transaction ON कर सकते है.

Q. International Transaction OFF करने से क्या होगा?

इंटरनेशनल Transaction OFF करने से विदेश में पेमेंट नही कर सकते है.

Q. क्या RuPay Debit Card से International Payment हो सकता है?

हाँ, यदि आपका RuPay Debit Card International Usage सपोर्ट करता है, तो International Transaction कर सकते है.

Q. International Transaction के लिए OTP आता है?

अधिकांश मामलों में OTP की आवश्यकता होती है, लेकिन यह बैंक के नियमों पर निर्भर करता है. लेकिन ज्यादातर केस में विदेश में पैसा भेजने पर OTP आता है.

Q. क्या International Transaction की Limit बदली जा सकती है?

हाँ, अधिकांश बैंक Mobile Banking या Internet Banking के माध्यम से International Transaction Limit बदलने की सुविधा देते हैं. अर्थात अपने सुविधा अनुसार इसे सेट कर सकते है.

एनपीएस खाते में मोबाइल नंबर कैसे बदलेंफोन पर से गलत ट्रांजैक्शन होने पर क्या करें
सेविंग अकाउंट को करंट अकाउंट में कैसे बदलेंअकाउंट होल्डर का नाम कैसे पता करे
एटीएम पिन भूल जाने पर क्या करेंUPI Circle क्या है

Leave a Comment