UPI Circle क्या है? Family Payment Feature कैसे काम करता है?

घर में माता-पिता के पास Smartphone तो है, लेकिन उन्हें UPI Payment करना ठीक से नहीं आता है. या फिर बच्चों का खुद का Bank Account नहीं है, लेकिन कभी-कभी Online Payment की जरूरत पड़ती है. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग अपना Phone या UPI PIN दूसरे को दे देते हैं. और यही सबसे बड़ी गलती होती है. इससे Fraud होने का खतरा बढ़ जाता है.

इसी समस्या का समाधान UPI Circle लेकर आया है. अब Family के किसी सदस्य को अपना UPI PIN बताए बिना भी Limited Permission देकर Payment करवाया जा सकता है. इस लेख में हमने सभी जानकारी दिया है कि यह Feature क्या है, कैसे काम करता है और किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है?

UPI Circle क्या है?

UPI Circle एक नया Feature है, जिसे NPCI (National Payments Corporation of India) ने UPI को और सुरक्षित तथा Family Friendly बनाने के लिए एक पहल शुरू किया है. इस Feature में एक Primary User अपने UPI Account से किसी दूसरे भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ सकता है.

इसके बाद Secondary User, Primary User की अनुमति के अनुसार Payment कर सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि Secondary User को कभी भी Primary User का UPI PIN नहीं पता चलता है. यानी Security भी बनी रहती है और पेमेंट करने की सुविधा भी मिल जाती है.

UPI Circle कैसे काम करता है?

  • Primary User को अपने UPI App में जाकर UPI Circle Option खोलना पड़ता है.
  • जिस भी Family Member या भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ना है, उसे Invite भेजना होता है.
  • अब उस invite को एक्सेप्ट भी करना पड़ता है, उसके बाद UPI सर्किल का लाभ मिलेगा.
  • Invite एक्सेप्ट करने के बाद प्राइमरी यूजर को परमीशन सेट करना होता है.
  • जैसे आपके अकाउंट से वह व्यक्ति कितना पेमेंट कर सकता है.
  • किस प्रकार की पेमेंट हो सकती है
  • Payment पर Approval जरूरी होगा या नहीं, आदि.
  • इन सभी परमीशन को पूरा करना के बाद अब Secondary User जरूरत पड़ने पर Payment कर सकता है.

UPI Circle में Permission

ध्यान दे: UPI Circle में आमतौर पर दो तरह की Permission मिल सकती है, जो इस प्रकार है;

Full Delegation: इसमें Primary User पहले से तय Limit तक Payment की अनुमति दे सकता है. जैसे, अगर 2,000 रूपये की Limit तय है, तो Secondary User उसी सीमा के अंदर Payment कर सकता है, इससे ज्यादा नही.

Approval Based Payment: इस Mode के तहत Secondary User Payment शुरू कर सकता है. लेकिन Payment करने के लिए Primary User से उसे Approve कराना होगा.

अर्थात हर Transaction पर अंतिम फैसला Primary User का रहेगा. अगर वह चाहेगा, तभी दूसरा व्यक्ति पेमेंट पूरा कर सकता है.

UPI Circle किन लोगों के लिए बेस्ट है

  • माता-पिता
  • Senior Citizens
  • Students
  • College में पढ़ने वाले बच्चे
  • Husband-Wife
  • Family Members
  • छोटे भाई-बहन
  • Digital Payment सीख रहे लोग, आदि.

UPI Circle के फायदे

  • UPI PIN किसी को बताने की जरूरत नहीं
  • Payment पर पूरा Control आपका होगा.
  • कब कितना, किसे और कैसे भेजना है ये आपकी जानकारी में रहेगा.
  • इससे Unauthorized Transaction की संभावना कम होगी.
  • Family के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना आसान होगा.
  • जरूरत पड़ने पर Permission तुरंत हटाई जा सकती है, जो पूरी तरह आपके कंट्रोल में होगा.

FAQs

Q. UPI Circle क्या है?

यह एक ऐसा Feature है जिसमें Primary User अपने UPI Account से किसी भी भरोसेमंद व्यक्ति को Limited Permission देकर Payment करने की सुविधा दे सकते है.

Q. क्या UPI Circle में UPI PIN Share करना पड़ता है?

नहीं, UPI PIN हमेशा Primary User के पास ही रहता है. सर्किल वाला व्यक्ति अपना खुद का पिन बना सकता है.

Q. UPI Circle में पैसा किसके Account से कटता है?

Payment Primary User के Bank Account से होता है. सर्किल वाला व्यक्ति केवल उस अकाउंट का सुविधा पेमेंट करने के लिए उपयोग करता है.

Q. क्या UPI Circle सुरक्षित है?

अगर केवल भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ा जाए और Permission सही तरीके से दी जाए, तो यह सुरक्षित Feature है.

जीरो बैलेंस अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैंबैंक KYC रिजेक्ट हो गया तो क्या करें
एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे कैसे ट्रांसफर करेंएसबीआई व्हाट्सएप बैंकिंग कैसे करे
बैंक में खाता खोलने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिएCIF Number से क्या क्या कर सकते हैं

Leave a Comment