OTP Scam आज के समय में सबसे Common Banking Fraud बन चुका है. इसमें Fraudster आपसे One Time Password (OTP) लेकर आपके Bank Account से पैसे निकाल लेते हैं. ऐसे गतिविधियों से निपटने के लिए सरकार और बैंक अलग-अलग तरह की सुविधाए भी प्रदान करती है. जैसे स्कैम होने पर तुरंत बैंक को सूचित करे, कस्टमर केयर को इन्फॉर्म करे आदि.
लेकिन इतनी सावधानी रखने के बाद भी स्कैम हो ही जाता है. ऐसे आपके साथ न हो इसके लिए इस लेख में पूरी जानकारी दे रहे है. साथ अगर किसी के साथ ऐसा हुआ है तो उस पैसे को कैसे वापस ले इसकी भी जानकारी यहाँ डिटेल में दे रहे है.
OTP Scam क्यों होता है
OTP Scam के पीछे मुख्य कारण Social Engineering है.
यह Scam इसलिए खतरनाक है क्योंकि:
- यह Instant होता है.
- Victim को समझने का समय नहीं मिलता है.
- ज्यादातर लोग Panic में गलती कर देते हैं.
नोट: लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आप तुरंत Action लेते हैं, तो पैसा Recover होने के Chances काफी बढ़ जाते हैं
OTP Scam होने पर पैसा वापस कैसे मिलेगा
स्कैम होने पर बैंक और सरकार के तरफ से कुछ सुविधाए शुरू की गई है जिसके मदद से पैसा वापस मिल सकता है. लेकिन इस प्रक्रिया को आपको फॉलो करना होगा.
Online Complaint दर्ज करें
- सबसे पहले Cyber Crime Portal के अधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ जाए.
- रजिस्टर कंप्लेंट पर क्लिक करे FINANCIAL FRAUD का विकल्प चयन करे.
- इससे आगे जो भी डिटेल्स माँगा जा रहा है उसे दर्ज कर आगे बढ़े.
- फिर लॉग इन आईडी दर्ज लॉग इन करे या रजिस्टर करे.
- इसके बाद Transaction ID, Amount, Date & Time, Bank Name आदि डालकर कंप्लेंट करे.
Bank को Inform करें
- अपने Bank Customer Care पर तुरंत Call करें.
- अपना Account Block या Freeze करवाएं
- Transaction Details बताएं
- बैंक आपके शिकायत के अनुसार जल्द से जल्द एक्शन लेगी.
ध्यान दे: जितनी जल्दी आप Report करेंगे, उतनी ही ज्यादा Recovery का Chance होगा.
1930 Helpline पर Call करें
- भारत सरकार की Cyber Fraud Helpline Number 1930 पर कॉल करे.
- आपके साथ हुए फ्रॉड की सभी जानकारी बताए.
- जितना भी पैसा अकाउंट से कटा है उसका विवरण दे.
- साथ ही Transaction ID, Amount, Date & Time, Bank Name आदि बताए और कंप्लेंट दर्ज कराए.
नजदीकी Police Station में FIR दर्ज करें
- बैंक से फ्रॉड होने के स्थिति में नजदीकी थाना में जाए.
- थाना प्रभारी से संपर्क कर Cyber Crime FIR दर्ज कराएं.
- FIR में Transaction ID, Amount, Date & Time, Bank Name आदि लिखे.
- अधिकारी को डिटेल्स देने के बाद उसका रसीद प्राप्त करे.
Bank में Written Complaint दें
- फ्रॉड होने के बाद सबसे पहले अपने बैंक जाए.
- बैंक में फ्रॉड से सम्बंधित एक आवेदन पत्र लिखे.
- पत्र में सभी घटना डिटेल्स में लिखे.
- और पत्र के साथ अपने सभी जरुरी जानकारी एवं डाक्यूमेंट्स लगाकर जमा करे.
नोट: अगर OTP से पैसा कटता है उपर दिए गए तरीको का उपयोग कर पैसा वापस प्राप्त कर सकते है. लेकिन ध्यान दे ये रिपोर्ट जितना जल्दी करेंगे उतना ही जल्दी पैसा मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
महत्वपूर्ण टिप्स
- OTP कभी किसी के साथ Share न करें.
- Bank कभी Call करके OTP नहीं मांगता है.
- Unknown Link या App Download न करें.
- Transaction Alert हमेशा ON रखें.
- OTP का मतलब = Only To Personal होता है, इसलिए किसी को भी ना दे.
Legal RBI Rules
अगर आपकी गलती नहीं है: तो Bank को 3 दिन के अंदर Report करने पर Zero Liability होती है. यानी पूरा पैसा वापस मिल सकता है.
अगर Delay हुआ: तो 4–7 दिन में Report करने पर Limited Liability लागू होती है. इसलिए Timing सबसे Important Factor है
Common Mistakes जो लोग करते हैं
- Panic में OTP बता देना
- Fraud होने के बाद कंप्लेंट दर्ज करने में Delay करना
- Sirf Bank को Inform करना, Complaint नहीं करना
- Fake Customer Care Number पर Call करना, आदि.
ये गलतियां Recovery Chances को कम कर देती हैं. इसलिए जितना जल्दी संभव हो लीगल आप्शन देखे.
FAQs
हाँ, अगर आप तुरंत Report करते हैं, तो पैसा वापस मिलने के Chances काफी ज्यादा होता है.
अगर आपकी गलती नहीं है और आपने 3 दिन में Report किया है, तो बैंक आपको पूरा पैसा वापस करता है.
हाँ, कई Cases में FIR जरूरी होती है. Recovery Process FIR से आसान हो जाता है. और पूरा पैसा वापस मिलने का संभावना बढ़ जाता है.
ऐसे स्थिति में मिलना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन लेकिन अगर तुरंत Action लिया जाए, तो Partial Recovery Possible है.
