आजकल PAN Card सिर्फ Tax भरने के काम नहीं आता, बल्कि Loan, SIM Card, Bank Account, Credit Card और Online Verification सुविधाओ का लाभ लेने में भी काम आता है. और यही वजह है कि scammers अब PAN Card को नया हथियार बना रहे है.
कई बार ऐसा देखने को मिला है कि लोग सुबह उठते हैं और पता चलता है कि उनके नाम पर Loan चल रहा है. या
किसी के PAN से Fake Company खुल गई, तो किसी के नाम पर Credit Card इस्तेमाल हो रहा है. सबसे खरतनाक बात यह है कि ऐसी घटनाओ के बारे में पता ही नही चलता है. जब बात बिगड़ जाती है तब पता चलता है और उस समय परेशानी बहुत होती है. इस लेख में ऐसी घटनाओ से कैसे बचे के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है, अंत तक बने रहे.
PAN Card Scam होता क्या है
जब आपके पैन डिटेल्स के साथ गलत एक्टिवि होती है या उसका उपयोग किसी ऐसे काम के लिए किया जाता है जिसके लिये आप तैयार नही है, वह स्कैम कहलाता है. पैन स्कैम में निम्न प्रकार के एक्टिवि हो सकती है:
- Fake Loan ले सकता है
- Credit Card बनवा सकता है
- Fake Bank Account खोल सकता है
- SIM Card Issue करवा सकता है
- GST Fraud कर सकता है
- Income Tax Fraud कर सकता है
नोट: सबसे बड़ी Problem ये है कि PAN Card को आप सिर्फ एक ID Proof समझते हैं. लेकिन असल में ये आपकी Financial Identity है. इसलिए, इसे भी एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के तरह सुरक्षित रखे.
PAN Scam क्यों बढ़ रहा है?
मौजूदा समय में इतना स्कैम क्यों बढ़ रहा है इसका मुख्य 3 कारण है.
हर जगह Pan Card का उपयोग
- Loan Apps
- Trading Apps
- Betting Platforms
- Shopping Apps
- Unknown Websites
नोट: इन सभी जगहों पर पैन कार्ड बिना सोचे अपलोड करना, स्कैम का सबसे बड़ा कारण है.
KYC के नाम पर Fraud
इस समय KYC के नाम पर Scammer कॉल कर Bank Account बंद होने का डर दिखाते है. और आप पैनिक में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड सम्बंधित सभी जानकारी दे देते हो, जिसके कारण फ्रॉड होता है.
Social Media पर Documents शेयर करना
कुछ लोग Facebook, Telegram या WhatsApp Status पर PAN Copy, Aadhaar Copy, Loan Approval Screenshot आदि शेयर कर देते है. और इन डाक्यूमेंट्स के आधार पर फ्रॉड कॉल आता है.
PAN Card Scam कैसे होता है?
आपको बैंक सम्बंधित कॉल आता है और बोला जाता है कि आपका KYC वेरीफाई नही है. उसे तुरंत अपडेट करे, और आपको एक फेक लिंक मिलता है जो बिलकुल बैंक के वेबसाइट जैसा लगता है.
उस वेबसाइट पर आप अपना आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर, OTP आदि डालकर वेरीफाई करते है. और कुछ दिनों बाद पता चलता है कि आपके नाम पर लोन चल रहा है. CIBIL खराब हो चुका है और रिकवरी कॉल आने लगते है.
Pan कार्ड स्कैम से कैसे बचे?
- अगर किसी को PAN Copy दे रहे हैं तो उस पर उसका उद्देश्य लिखे की किसलिए दिए है.
- पैन कार्ड कॉपी के साथ डेट भी लिखे ताकि फ्रॉड से बच सके.
- Unknown Link क्लिक कर PAN Upload न करे.
- अगर ऑनलाइन KYC जरुरी हो तो पहले वेबसाइट को वेरीफाई करे, फिर आगे की प्रक्रिया करे.
- Free WiFi पर KYC ना करे. कोशिश करे की आपका ही इन्टरनेट कनेक्शन हो.
- CIBIL Report Regular Check करें.
- अपने पैन कार्ड की फोटो कॉपी किसी के साथ शेयर न करे.
- ध्यान दे, केवल उन्ही लोगो को अपना डाक्यूमेंट्स दे, जिनपर भरोशा हो.
PAN Scam हो जाए तो क्या करें?
- अगर आपके बैंक या पैन कार्ड के साथ फ्रॉड हो जाए तो सबसे पहले बैंक में कॉल करे.
- कस्टमर केयर अधिकारी से बात कर कार्ड को ब्लॉक कराए.
- फिर अपना इन्टरनेट बैंकिंग बैंकिंग को फ्रीज करे.
- इसके बाद Cyber Crime पोर्टल पर Complaint करें.
- OTP Fraud और Online Scam Recovery में जल्दी complaint करना आवश्यक है.
- अगर फ्रॉड बड़ा अमाउंट में है तो FIR भी दर्ज कराए.
- CIBIL Report Check करें, अगर सिविल स्कोर ख़राब हो रहा है तो तुरंत कंप्लेंट दर्ज करे.
FAQs
हाँ, अगर फ्रॉड होने के तुरंत बाद सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ कंप्लेंट करते है तो पैसा वापस मिलता है.
अगर आपका कंप्लेंट सही है और उसके साथ लगाए डाक्यूमेंट्स ठीक है तो बैंक में रिफंड 30 से 90 दिनों में हो जाता है.
फ्रॉड होने के बाद देरी से कंप्लेंट करते है तो पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. क्योंकि केस हल करने में परेशानी हो सकती है.
हाँ, मौजूदा समय में पैन कार्ड से ही फ्रॉड शुरू हो रहा है. क्योंकि लोन, क्रेडिट कार्ड पैन कार्ड से ही इशू होता है.
