Bank में Cheque पर Date गलत लिख दी तो क्या करें

अगर आपने किसी को Cheque दिया है और उस पर Date गलत हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन Cheque जमा होने से पहले इसे सही तरीके से ठीक करना जरूरी है.

कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि Cheque पर गलत Date को काटकर नई Date लिख सकते हैं या नहीं. कुछ लोग Date को मिटाकर दोबारा लिख देते हैं, जबकि कुछ लोग पूरा Cheque ही बदल देते हैं. इस लेख में Cheque पर Date गलत लिखने पर क्या करें, Date में Correction कैसे करें और कब नया Cheque देना बेहतर होता है, आदि की पूरी जानकारी दिया है.

Cheque पर Date गलत लिख दी है तो क्या करें

अगर Cheque पर केवल Date गलत लिख दी गई है, तो पहले यह स्थिति चेक करे:

  • पहले सुनिश्चित करे की चेक अभी जमा नहीं हुआ है.
  • अगर चेक जमा नही हुआ है तो सामने वाले व्यक्ति से बोले की चेक बैंक में जमा न करे.
  • उस चेक के बदले नया चेक जारी करे और पुराने चेक को रद्द कर अपने पास रखे.
  • अगर चेक किसी दुसरे व्यक्ति को दे चुके है तो उसे तुरंत इन्फॉर्म करे की चेक पर गलत डेट है, किसी को न दे, या बैंक में जमा न करे.
  • सुरक्षा के लिहाज से पुराना चेक लेकर उसे नया चेक दे.
  • क्या Cheque की गलत Date काटकर सही Date लिख सकते हैं? तो इसका जवाब है नही. क्योंकि बैंक इसका इजाजत अपने सुविधा अनुसार देती है, इसिलए आप खुद डेट काटकर दूसरा डेट न लिखे.
  • RBI के Cheque Truncation System से जुड़े नियम के अनुसार भी आप खुद से डेट काटकर दूसरा डेट नही लिख सकते है.

अगर Cheque Bank में जमा हो चुका है तो क्या करें?

  • अगर गलत Date वाला Cheque पहले ही Bank में जमा हो चुका है, तो तुरंत बैंक अधिकारी से संपर्क करे और इसके बारे में जानकारी दे.
  • ध्यान दे, स्थिति के अनुसार Cheque return हो सकता है और फिर सही Date वाला नया Cheque जमा कर सकते है.
  • अगर Cheque किसी दूसरे Bank में जमा किया है, तो अपने Bank से पूछने के बजाय पहले जिस व्यक्ति ने Cheque जमा किया है, उससे भी बात करें.
  • फिर उस व्यक्ति को लेकर बैंक में जाए और फिर बैंक अधिकारी से बात करे और चेक वापस मांगे.

क्या गलत Date के कारण Cheque Bounce हो सकता है?

हां, गलत Date की वजह से Cheque की payment में समस्या आ सकती है, और चेक बाउंस होने पर भारी जुर्माना भी लग सकता है.

उदाहरण के लिए:

  • Date बहुत पुरानी है
  • Future Date है और समय से पहले जमा किया गया है.
  • Date में Correction के कारण Cheque न होना.
  • Cheque की Date साफ न होना.

ऐसी स्थिति में Cheque का payment रुक सकता है या Cheque return हो सकता है, इसलिए Cheque देने से पहले Date को एक बार जरूर चेक करे.

Cheque भरते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • Date सही है या नहीं
  • Payee का नाम सही लिखा है या नहीं
  • Amount Figures में सही है या नहीं
  • Amount Words में सही है या नहीं
  • दोनों Amount एक जैसे हैं या नहीं
  • Signature सही जगह किया गया है या नहीं
  • Cheque पर काट-पीट न हो.

नोट: इन छोटी-छोटी बातो का ध्यान रखकर चेक से होने वाले परेशानी से बच सकते है.

FAQs

Q. क्या Cheque पर गलत Date को काटकर सही Date लिख सकते हैं?

नही, चेक पर डेट काटकर सही नही कर सकते है. क्योंकि इस स्थिति में बैंक आपका चेक जमा नही करेगा, शायद बाद में भी परेशानी हो सकती है.

Q. Cheque की Date कितने समय तक Valid रहती है?

RBI के नियम के अनुसार Cheque को उसकी Date से तीन महीने के अंदर जमा करना अनिवार्य है. तीन महीने से अधिक पुराने Cheque का payment बैंक नहीं करता है.

Q. क्या Cheque पर Whitener लगा सकते हैं?

नहीं, Cheque पर Date या दूसरी जानकारी को Whitener से मिटाकर बदल नहीं सकते ऐसी स्थिति में नया Cheque जारी करना बेहतर विकल्प है.

Q. Date और Amount दोनों गलत हो गए हैं तो क्या करें?

अगर डेट और पैसा चेक पर गलत है तो उसमे कोई भी सुधार नही कर सकते है. इस स्थिति में आपको नया चेक जारी करना होगा.

चेक से कितना पैसा निकाल सकते हैBank में जमा किया हुआ Cheque खो जाए तो क्या करें?
Bank शाखा में काम नहीं हो रहा हो तो दूसरी Branch में काम करा सकते हैंBank Account में पैसा जमा किया लेकिन Passbook में Entry नहीं हुई क्या करें
फ्रीज अकाउंट को अनफ्रीज कैसे करेBank Account में Joint Holder का नाम कैसे हटाएं?

Leave a Comment