क्या आपने अपना Bank Account Balance देखा है लेकिन निकल नहीं रहा है. या फिर Available Balance कम दिख रहा है जबकि Total Balance ज्यादा है?
अगर हां, तो घबराइए नहीं, पहली बार ऐसा देखने पर लगभग हर व्यक्ति यही सोचता है कि शायद Bank ने पैसे काट लिए हैं या Account में कोई Problem हो गई है. लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नही होता है. असल में आपके Account पर Hold Amount लगा होता है. Hold Amount का मतलब हमेशा पैसा कट जाना नहीं होता है बल्कि Bank सिर्फ उस पैसा को कुछ समय के लिए रोक देता है, जिसे आप निकाल नही सकते है.
पर ऐसा क्यों होता है इसे ठीक कैसे करे. इस लेख में होल्ड बैंक अकाउंट के बारे में सभी जानकारी दी है जो बैंक से पैसा निकालने के साथ होल्ड अकाउंट को ठीक कैसे करे के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा.
Hold Amount क्या होता है?
Hold Amount का मतलब है कि आपके Account में पैसा मौजूद है, लेकिन फिलहाल उसे Use या Withdraw नहीं किया जा सकता है. यानि पैसा आपका ही रागेगा, लेकिन कुछ समय तक Bank उसे Block करके रखेगा. यही कई कारणों से होता है, जिसका विवरण निचे दिया है.
Bank Account में Hold Amount क्यों लगता है
ध्यान दे, Hold Amount लगने के कई कारण हो सकते हैं:
- अगर आपने UPI, Debit Card या Net Banking से Payment किया है और Transaction Pending हो गया है, तो Bank कुछ समय के लिए पैसा Hold कर सकता है.
- जब आप Cheque जमा करते हैं, तब Bank Verification पूरी होने तक राशि Hold रख सकता है. जैसे ही Cheque Clear होता है पैसा भी Available हो जाता है.
- Hotel Booking, Petrol Pump या Online Shopping के दौरान Merchant पहले एक अमाउंट Block कर देता है, इसे Pre-Authorization Hold कहते हैं.
- अगर EMI Process हो रही है, तो Bank पहले ही उस राशि को Hold कर सकता है.
- अगर किसी Court या Government Authority का आदेश हो, तो Bank Account का कुछ या पूरा पैसा Hold किया जा सकता है.
- अगर Bank को किसी Transaction पर Fraud या Money Laundering का शक होता है, तो सुरक्षा के लिए Hold लगाया जा सकता है.
Hold Amount कितने समय में हटता है
Bank अकाउंट का पैसा होल्ड का समय प्रॉब्लम पर निर्भर करता है कि किस वजह से होल्ड लगा है.
| Issue | Time |
|---|---|
| UPI Pending | 24 से 72 घंटे |
| Debit Card Hold | 3 से 7 दिन |
| Hotel/Travel Hold | 7 से 15 दिन |
| Failed ATM Transaction | 5 से 7 Working Days |
| Cheque Hold | Cheque Clearance तक |
| Legal Hold | Order हटने तक |
नोट: अगर होल्ड लगे हुए ज्यादा समय हो जाए तो आपको बैंक से तुरंत संपर्क करना चाहिए और सही करना पता करना चाहिए.
बैंक होल्ड अमाउंट के लिए क्या करे
अगर आपके अकाउंट में होल्ड लगा है और कुछ समय बाद भी वह ठीक नही हुआ है तो इस प्रक्रिया को फॉलो कर ठीक करे.
- पहले Transaction History देखें और पता लगाए की पेमेंट Successful है या नही. कई बार इसके वजह से भी अकाउंट बैलेंस होल्ड हो जाता है.
- अगर 48 से 72 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, तो Bank Customer Care के पास कॉल कर शिकायत दर्ज करें
- Hold किस कारण लगा है?
- कब तक हटेगा?
- Complaint Number क्या है?, आदि सभी डिटेल्स ले.
- इतना करने के बाद भी अगर कुछ ना हो तो बैंक शाखा में जाए. और लिखित में शिकायत करे. शिकायत पत्र में अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड लगाकर आवेदन करे.
Hold Amount का Refund कैसे मिलता है
- अगर Hold केवल Temporary था, तो अक्सर पैसा अपने आप Available हो जाता है.
- अगर Merchant ने Hold Release कर दिया है, तो भी पैसा वापस दिखने लगता है.
- लेकिन अगर कोई Technical Issue है, तो Bank Manual Verification करके राशि Release करता है.
- लेकिन अगर किसी फ्रॉड के स्थिति में पैसा होल्ड हुआ है तो आपको बैंक में अपना वेरिफिकेशन कराकर पैसा Unhold कराना होगा.
RBI Rules और Customer Rights
- अगर Hold किसी Technical Failure की वजह से लगा है, तो Bank को नियम अनुसार जांच करनी होती है.
- अगर गलती Bank की तरफ से साबित होती है, तो कई मामलों में कस्टमर को राशि वापस मिल सकती है.
- हालांकि हर मामला अलग होता है.
- इसलिए सही जानकारी और समय पर Complaint करना बेहद जरूरी है. आप भी एक निश्चित के बाद इस स्थिति में कंप्लेंट जरुर करे.
FAQs
यह आपके Account का वही पैसा होता है जिसे कुछ समय के लिए Use या Withdraw नहीं किया जा सकता है. यह बैंक या मर्चेंट द्वारा ब्लॉक किया जाता है.
हाँ, कई मामलो में ये अपना आप हट जाता है. लेकिन अगर किसी फ्रॉड के स्थिति में होल्ड हुआ है तो आपको बैंक में जाकर होल्ड हटाना होगा.
किस कारण से होल्ड लगा है उसके अनुसार 24 घंटे से लेकर 15 दिन अन्दर होल्ड हट जाता है.
अगर Online या Customer Care शिकायत करने या बात करने से होल्ड नही हटता है तो आपको बैंक शाखा में जाना आवश्यक है.
