बैंक से पैसे निकालने के बाद अगर कैश गिनते समय रकम कम निकलती है, तो परेशान होना स्वाभाविक है. उदाहरण के लिए मान लीजिए, आपने बैंक से 10,000 रूपये निकाले, लेकिन घर पहुँचकर गिनने पर केवल 9,500 रुपया निकलता है, ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है कि आप बिना देर किए सही कदम उठाएँ.
अगर आप बैंक के काउंटर पर ही हैं, तो वहीं पैसे दोबारा गिनवाएँ. लेकिन अगर बैंक से बाहर निकल चुके हैं, तब भी आप बैंक में शिकायत कर सकते हैं. शिकायत करने का तरीका क्या होगा, पूरा पैसा वापस कैसे मिलेगा, आदि की पूरी जानकारी दी है, जो आपका मदद करेगा.
बैंक में पैसे कम निकलें तो तुरंत क्या करें
अगर बैंक से पैसा निकालते समय कम पैसा मिले तो परेशान न हो, ये तरीका अपनाए.
सबसे पहले कैश दोबारा गिनें:
बैंक कर्मचारी से पैसे मिलने के तुरंत बाद नोटों को ध्यान से गिनें. अगर पैसा कम लग रही है, तो उसी समय कर्मचारी को बताएं और कैश दोबारा गिनने का अनुरोध करें. कई बार नोट आपस में चिपके होने या गिनने में गलती होने से पैसा कम लग सकती है. इसलिए पैसो की गनती काउंटर पर जरुर करे.
बैंक काउंटर न छोड़ें:
अगर आपको काउंटर पर ही पता चल गया है कि पैसे कम हैं, तो पैसा पूरा होने तक बैंक अधिकारी से बात करें. बिना जाँच कराए वहाँ से चले जाने पर बाद पैसो में कमी साबित करना मुश्किल हो सकता है.
कैश निकालने की रसीद सुरक्षित रखें:
पैसे निकालने के बाद मिली रसीद, टोकन, या पर्ची आदि को सुरक्षित रखें, ताकि बाद में किसी भी परेशानी से बचने क लिए आपके जरुरी डाक्यूमेंट्स हो.
बैंक से बाहर आने पर पैसे कम मिलें तो क्या करें
कई बार आप बैंक से घर आकर पैसा गिनते है और तब पता चलता है कि पैसा कम है. तो ऐसी स्थिति में भी शिकायत कर सकते है. आपको जल्द से जल्द उसी बैंक शाखा में जाकर पैसे कम होने के शिकायत करने होंगे.
साथ ही इस प्रकार के जानकारी भी देने होंगे.
- पैसे निकालने की तारीख और लगभग समय
- निकाली गई कुल पैसा
- वास्तव में मिला पैसा
- बैंक खाते पैसा निकालने के जानकारी
- अगर कोई गवाह मौजूद था, तो उसकी जानकारी, आदि.
बैंक से अनुरोध करें कि वह रसीद की जाँच करे. साथ ही CCTV फोटो की भी जाँच करे की उन्होंने वास्तव में आपको कितना पैसा दिया था, ताकि आपको पूरा पैसा मिल सके.
ध्यान रखें कि बैंक से बाहर आने के बाद पैसा कम होने का पता चलने पर शिकायत कर सकते है, लेकिन केवल शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की गारंटी नहीं है. इसके लिए आपको प्रॉपर प्रूव देने होंगे, साथ ही बैंक रिकॉर्ड और जरुरी जानकारी भी होने चाहिए.
बैंक में कैश कम मिलने की शिकायत कहाँ करें
- सबसे पहले उस बैंक शाखा में शिकायत करें, जहाँ से आपने पैसे निकाले हैं और अपनी शिकायत लिखित रूप में दें.
- अगर कर्मचारी आपकी शिकायत पर ध्यान नहीं देता है, तो शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत दें. ध्यान दे, शिकायत में तारीख और पैसो का पूरा विवरण दे.
- अगर बैंक शाखा से समाधान नहीं मिलता है, तो Customer Care पर शिकायत दर्ज करें.
- यदि बैंक आपकी शिकायत का समाधान नहीं करता है, तो आप भारतीय रिजर्व बैंक की शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते है.
- ध्यान दे, RBI में शिकायत करने से पहले आपको बैंक के पास शिकायत करना अनिवार्य है. अगर बैंक से कोई समाधान न मिले RBI में जरुर शिकायत करे, यहाँ से आपको जवाब जरुर मिलेगा.
बैंक में पैसे कम मिलने पर शिकायत पत्र कैसे लिखें?
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय,
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,
बड़हरिया, सिवान
विषय: नकद निकासी के समय कम पैसे मिलने के संबंध में शिकायत
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैंने दिनांक 10/10……….. को आपकी बैंक शाखा से अपने खाते द्वारा 10,000 रूपये की नकद निकासी की थी. लेकिन पैसे गिनने पर मुझे केवल 9,500 ही मिले.
अतः आपसे अनुरोध है कि निकासी और उपलब्ध कैश रिकॉर्ड की जाँच करने की कृपा करें. जाँच में कमी की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई करते हुए मेरी पैसा पूरी करने की अनुमति प्रदान करे. इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा.
धन्यवाद!
भवदीय,
नाम: जिकेश कुमार
खाता संख्या: ……………………
मोबाइल नंबर: ……………………
दिनांक: …………………….
हस्ताक्षर: —-/——/———
ध्यान दे, आवेदन पत्र लिखने के बाद उसके साथ जरुरी जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि की फोटो कॉपी जरुर लगाए.
FAQs
हाँ, आप बैंक शाखा में शिकायत कर सकते हैं. निकासी की रसीद, तारीख, समय और पैसो की जानकारी दें. बैंक रिकॉर्ड की जाँच पैसा वापस दे सकता है.
शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत दें. साथ ही कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करे.
CCTV फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जाँच कर पैसो का पता लगा सकता है, साथ ही उसके आधार पर पैसा पूरा भी किया जा सकता है.
अगर बैंक आपके शिकायत पर 15 दिनों के अन्दर जवाब नही मिलता है तो RBI के शिकायत पोर्टल पर शिकायत कर सकते है.
