PNB नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें: आसान प्रक्रिया

पंजाब नेशनल बैंक लोगो की सुविधा हेतु ऑनलाइन बैंकिंग दिन व दिन आसान करता जा रहा है. ऐसे में अगर नेट बैंकिंग का उपयोग नही करते है, तो बहुत से सुविधाओ का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है. आपके सुविधा हेतु अपने इस लेख में ऑनलाइन नेट बैंकिंग, ऑफलाइन बैंक शाखा से रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया स्टेप by स्टेप दी है. लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान कुछ आवश्यक डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है. जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, आदि. इस प्रक्रिया को सरलता से फॉलो करने हेतु पहले सभी जरुरी डिटेल्स अपने पास रखे फिर इस प्रक्रिया के मदद से नेट बैंकिंग हेतु रजिस्ट्रेशन करे.

ऑनलाइन नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करे

  • सबसे पहले PNB की अधिकारिक वेबसाइट https://ibanking.pnb.bank.in/ पर जाए.
  • नए उपयोगकर्ता का विकल्प चयन कर रिटेल इंटरनेट बैंकिंग पर क्लिक करें.
  • अब मांगे गए सभी जानकारी डाले जो आपके स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है.
  • फिर डेबिट कार्ड से पंजीकरण करें का विकल्प चयन करे.
  • खाता संख्या, जन्मतिथि/पैन नंबर दर्ज करें तथा पंजीकरण का प्रकार चुनें
  • अब बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर OTP आएगा, उसे दर्ज कर वेरीफाई करे.
  • इसके बाद सुविधा का प्रकार जैसे देखें तथा लेनदेन करें विकल्प का चयन करे.
  • अब अपना डेबिट कार्ड नंबर और उसका पिन दर्ज कर सबमिट करे.
  • इसके बाद लेनदेन करने हेतु पासवर्ड सेट करें.
  • नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा होते ही स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मेसेज दिखाई देगा.

नोट: ऑनलाइन नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने पर यूजर आईडी तुरंत एक्टिव हो जाता है. अर्थात, आप तुंरत ही उसका उपयोग कर सकते है.

बैंक शाखा से नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  • जिस शाखा में अपना खाता ओपन किया था उस शाखा में जाए.
  • बैंक अधिकारी से संपर्क कर नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने हेतु बात करे.
  • अधिकारी आपको फॉर्म भरने के लिए बोलेगा.
  • उसी अधिकारी से नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करे.
  • अब फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे, नाम, शाखा का नाम, बैंक अकाउंट, जन्म तिथि, आदि डिटेल्स में भरे.
  • नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन हेतु यूजर आईडी और पासवर्ड भी दे सकते है, जिसे बाद में बदला जा सकता है.
  • फॉर्म पर अपना हस्ताक्षर करे जैसा बैंक में पहले से मौजूद है.
  • अब फॉर्म के साथ अपना जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि की फोटोकॉपी हस्ताक्षर करे.
  • फॉर्म भरने के बाद उसे चेक कर बैंक अधिकारी के पास जमा कर दे. अगले 24 घंटे के अन्दर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, जिसका कन्फर्मेशन मेसेज आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा.

PNB One Mobile App से नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करे

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाए और PNB One Mobile App डाउनलोड करे.
  • ऐप को इनस्टॉल कर उसे ओपन करे.
  • मोबाइल ऐप पर न्यू यूजर का विकल्प दिखाई दे रहा होगा, उसपर क्लिक करे.
  • अपना मोबाइल नंबर डाले और सबमिट करे.
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे वेरीफाई करे.
  • इसके बाद अपना अकाउंट नंबर चयन कर अपना MPIN सेट करे.

नोट: एक बार PNB One App चालू हो गया तो उसी User ID / Password से Net Banking भी Login हो जाती है.

ध्यान दे: अगर उसी यूजर आईडी और पासवर्ड से app में login हो रहा है लेकिन website में नहीं हो रहा है, तो Branch से “Internet Banking Enable” कराना होगा.

नेट बैंकिंग के फायदे

  • बैलेंस चेक
  • पैसे ट्रांसफर (IMPS / NEFT / RTGS)
  • मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट
  • FD / RD
  • ATM कार्ड कंट्रोल
  • अकाउंट स्टेटमेंट घर बैठे देख सकते हैं.

FAQs

Q. PNB नेट बैंकिंग क्या है?

PNB नेट बैंकिंग एक ऑनलाइन सुविधा है जिससे आप घर बैठे:
बैलेंस चेक
पैसे ट्रांसफर
बिल पेमेंट
FD/RD
जैसे बैंकिंग काम कर सकते हैं.

Q. PNB नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के लिए क्या-क्या चाहिए?

PNB बैंक खाता
खाते से लिंक मोबाइल नंबर
ATM/Debit Card
ATM PIN
मोबाइल या कंप्यूटर + इंटरनेट

Q. नेट बैंकिंग कितने समय में चालू हो जाती है?

Online Registration: तुरंत या 10–15 मिनट में
Branch से: 24–48 घंटे में

Q. क्या मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग अलग हैं?

हाँ, लेकिन: दोनों एक ही अकाउंट से जुड़े होते हैं. एक बार मोबाइल बैंकिंग चालू हो जाए तो नेट बैंकिंग भी आसानी से चालू हो जाती है.

पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम फॉर्म कैसे भरेंPNB बैंक में KYC कैसे करे
PNB बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करेPNB खाता Freeze कैसे करे

Leave a Comment