सोचिए, आपको अचानक किसी को Payment करना है, UPI खोलते हैं, लेकिन Transaction Fail हो जाता है. फिर ATM से पैसा निकालने जाते हैं, वहाँ भी समस्या आती है. आखिर में Bank से पता चलता है कि आपके Account पर Restriction लगा दी गई है. ऐसी Situation में सबसे पहले दिमाग में यही आता है मेरे Account में आखिर हुआ क्या है?
ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, हर Account Freeze का मतलब यह नहीं होता है कि आपका पैसा चला गया है. कई बार Bank सिर्फ कुछ Transactions पर Restriction लगाता है, जबकि कुछ मामलों में पूरा Account भी Freeze हो सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमने इस लेख कुछ पॉइंट्स दिया है ताकि आपके साथ ऐसा न हो.
Account Freeze क्यों हो सकता है?
Bank को अपने Customers के Account में होने वाली एक्टिविटी पर नजर रखती है. इसका उद्देश्य Fraud, Money Laundering, Illegal Transactions और Financial Misuse को रोकना होता है.
अगर Bank को कोई ऐसी Activity दिखती है जो सामान्य नहीं लगती है, तो वह Customer से जानकारी मांग सकता है या जरूरत पड़ने पर Account Operations को Restrict कर सकता है. अब उन 7 Banking Mistakes को समझिए, जिनसे Account Freeze होने की स्थिति खड़ी हो सकती है.
1. KYC Update को बार-बार Ignore करना
अगर आपकी KYC काफी समय से Update नहीं हुई है और Bank की तरफ से आपको बार-बार Reminder मिल रहा है, लेकिन आप उसे Ignore करते रहते हैं, तो Account पर Restrictions लगा सकती हैं.
RBI के अनुसार Banks को Customer के Risk Profile के आधार पर समय-समय पर KYC Update करनी होती है. KYC Non-Compliance की स्थिति में कुछ परिस्थितियों में Account पर Partial Freezing जैसी कार्रवाई की जा सकती है.
- Bank की Official App या Net Banking में KYC Status देखें
- Bank की Official Website से Re-KYC का तरीका देखें
- जरूरत होने पर Branch जाएं
- अपना Updated ID Proof, Address Proof और PAN/Form 60 जैसे Documents रखें.
2. Account में Unusual Transaction होना
मान लीजिए आपके Account में सामान्य तौर पर हर महीने ₹10,000 से ₹30,000 का Transaction होता है. अचानक उसी Account में ₹5 लाख, ₹10 लाख या उससे ज्यादा का पैसा आने-जाने लगे, तो इसका मतलब यह नहीं है कि Bank तुरंत आपका Account Freeze कर देगा. लेकिन ऐसी Activity Bank के Risk Monitoring System में Review के लिए आ सकती है.
RBI की KYC/AML framework में Banks को Unusual या Suspicious Transactions पर नजर रखने की जिम्मेदारी होती है. अगर ऐसा बैंक पाती है तो बैंक आपके अकाउंट को फ्रीज कर सकती है.
3. किसी दूसरे व्यक्ति को अपना Bank Account इस्तेमाल करने देना
अपना बैंक अकाउंट किसी दुसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए देते है तो यह समस्या आपके साथ हो सकती है.
- अपना Bank Account किराए पर न दें.
- किसी अनजान व्यक्ति का पैसा Receive करके आगे Transfer न करें.
- अपना ATM Card या UPI Access किसी को न दें.
- अपना Internet Banking Login Share न करें.
4. बार-बार गलत जानकारी या Documents देना
अगर Bank आपसे कोई Document या Information मांगता है और आप गलत जानकारी देते हैं, तो आपके लिए समस्या बढ़ सकती है.
उदाहरण के लिए:
- Address बदल चुका है लेकिन Bank Record में पुराना Address है.
- PAN Details गलत हैं.
- नाम में बड़ा बदलाव है लेकिन Bank में Update नहीं कराया.
- KYC Documents में जानकारी आपस में Match नहीं कर रही.
अगर ऐसी स्थिति आती है तो बैंक में जाकर उसे सुधारे और सही करे.
5. लंबे समय तक Account उपयोग न करना
अगर आपका कोई Savings या Current Account लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसे Ignore करना भी सही नहीं है. क्योंकि RBI के अनुसार यदि किसी Savings/Current Account में दो साल से अधिक समय तक Customer-Induced Transaction नहीं होता है, तो उसे Inoperative Account माना जा सकता है.
लेकिन Account को दोबारा Active कराने के लिए KYC और Customer Verification करना पड़ सकता है.
RBI ने Banks को Inoperative Accounts को Activate करने के लिए KYC Update करने हेतु निर्देश दिया है, जिसके तहत आपको अपने सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स देने होंगे.
6. Fraud होने के बाद Bank को Inform करने में देर करना
RBI के अनुसार Unauthorized Electronic Transaction होने पर Customer को Bank को तुरंत Inform करना है. फ्रॉड होने पर 3 Working Days के अंदर Report करने पर Customer की Liability Zero हो सकती है, जबकि देर होने पर Liability बढ़ सकती है.
- Bank को तुरंत Inform करें
- Card/UPI/Net Banking को जरूरत के अनुसार Block कराएं.
- Transaction ID और Amount नोट करें.
- Complaint Number जरूर लें.
- Cyber Crime में Report करें.
अगर Online Financial Fraud हुआ है तो 1930 पर कॉल कर तुरंत Report करे.
7. Bank के बार-बार पूछने पर भी Transaction का जवाब न देना
अगर आपके बैंक अकाउंट से Unusual Transaction हुआ है और Bank clarification मांग रहा है, तो उसे Ignore करना समस्या बढ़ा सकता है.
जब बैंक Clarification मांगे तो इस प्रकार के जानकारी प्रदान करे.
- Invoice
- Salary Slip
- Sale/Purchase Document
- Payment Proof
- Bank Statement
- अन्य relevant documents
Account Freeze हो जाए तो क्या करे
इतना सावधन रहने के बाद भी अगर अकाउंट फ्रीज हो जाए तो पहले बैंक से संपर्क कर अकाउंट फ्रीज होने का कारण पता करे.
जब कारण पता चल जाए तब बैंक को एक रिटेन कंप्लेंट दे. ध्यान दे, कंप्लेंट में इस प्रकार के जानकारी जरुर शामिल करे.
- Account Number के Last 4 Digits
- Registered Mobile Number
- Restriction की समस्या
- Transaction की जानकारी
- अकाउंट Unfreeze करने हेतु अनुरोध.
बैंक द्वारा सभी जानकारी वेरीफाई कर आपका अकाउंट फिर से चालू कर दिया जाएगा.
Account Freeze से बचने के लिए 8 Tips
- KYC Reminder को Ignore न करें
- अपना PAN और Mobile Number Bank में Updated रखें.
- लंबे समय तक इस्तेमाल न होने वाले Account को Monitor करते रहें.
- किसी अनजान व्यक्ति के पैसे अपने Account में Receive करके आगे Transfer न करें. कोशिश करे की किसी अनजान व्यक्ति से पैसा ही आपके अकाउंट ना आए.
- अपना OTP, PIN, Password और UPI PIN किसी को न बताएं.
- बड़े Transaction का Proper Proof रखें.
- Bank की Official Calls/Notices को Verify करके Respond करें.
- Fraud होने पर “कल देखेंगे” वाली गलती बिल्कुल न करें.
FAQs
हाँ, कुछ स्थितियों में KYC Non-Compliance के कारण Bank Account Operations पर अकाउंट Freezing लगा सकता है.
केवल ज्यादा पैसा आने से Automatically Account Freeze नहीं होता है. लेकिन Unusual या Suspicious Transaction होने पर Bank Review या Clarification मांग सकता है, जिसे पूरा न करने पर अकाउंट फ्रीज हो सकता है.
अगर पैसा Account में मौजूद है, तो Freeze होने का मतलब यह नहीं है कि पैसा अकाउंट से खत्म हो जाएगा. लेकिन उसे निकालने या इस्तेमाल करने पर Restriction लगी रहती है. उसे निकालने के लिए आपको KYC करना पड़ेगा.
