बैंक अकाउंट मौजूदा समय में सबसे जरुरी फाइनेंसियल एसेट है जिसे सही से चलाना बहुत आवश्यक है नही तो जरुरी समय में बैंक धोखा दे सकता है. अचानक Payment रुक या Account Freeze हो सकता है. बैंक से कोई भी मेसेज आए उसे ध्यान से पढ़े और उसपर एक्शन ले. कुछ समझ ना आते तो कस्टमर केयर से संपर्क कर उसे समझे.
मौजूदा समय में Bank Account से जुड़े कुछ जरूरी नियमों पर ज्यादा सख्ती और सुविधा दोनों देखने को मिल रही है. खासकर KYC, Inactive Account, Nominee और पुराने Account Reactivation को लेकर बदलाव आपके के लिए काफी जरुरी है. इस लेख में हमने सभी जरुरी नियम एवं जानकारी दिया है जिसके बारे में जानना आवश्यक है.
बैंक अकाउंट का नया नियम
इस समय बैंक इन चीजो पर ज्यादा ध्यान दे रही है जिसपर आपको ध्यान केन्द्रित करना चाहिए.
- KYC Update पर ध्यान
- लंबे समय से बंद पड़े Inactive Account
- Dormant Account को फिर से चालू करने की सरल प्रक्रिया
- Nominee System को मजबूत करना
- Customer Safety और Fraud रोकने के नए तरीका
KYC Update जरुरी
बहुत से लोग Account खुलवाने के बाद सालों तक KYC Update नहीं करते है. ऐसे में Bank आपको SMS, Call या Email से Update करने के लिए बोलता है. कुछ स्थिति में Transaction Restriction कर सकताहै. हालांकि Low Risk Customers को KYC Update के लिए राहत दी गई है,
आपको क्या करना चाहिए:
- Bank App में KYC status check करें
- Branch से Aadhaar, PAN अपडेट कराए
- जरूरत पड़ने पर Video KYC भी कर सकते हैं.
Account Inactive
अगर आप लंबे समय तक Bank Account में कोई Transaction नहीं करते है, तो Account Inactive या Inoperative category में जा सकता है. बहुत पुराने अकाउंट का पैसा RBI के framework के तहत Unclaimed Deposit process में भी चला जाता है, लेकिन पैसा आपका ही रहता है. ऐसे स्थिति में इस प्रक्रिया को अपनाए:
- Bank Customer Care पर बात करें
- Branch जाकर Account Status पूछें
- KYC Update कराएँ
- एक छोटी Transaction करके Account active रख सकते है.
अब किसी भी शाखा में KYC और Reactivation आसान
पहले KYC करने के लिए होम शाखा में जाना पड़ता था. लेकिन नए RBI directions के बाद कई मामलों में KYC Update और Dormant Account Reactivation, किसी दूसरी Branch या Video Verification के जरिए भी कर सकते है. इससे छोटे शहरों और बाहर रहने वाले लोगों को राहत मिलती है मिली है वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी आसान हुआ है.
मतलब अगर आप दूसरे शहर में हैं, तब भी process पहले से आसान हो गया है. विडियो KYC पर अपना आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर से KYC सरलता से पूरा कर सकते है.
Nominee Rule
काफी लोग Account खोलते समय Nominee नहीं जोड़ते है. फिर account holder को कुछ हो जाए तो family को पैसा निकालने में बहुत परेशानी होती है. Banking system में Nomination को ज्यादा importance दी जा रही है ताकि claim process आसान बने. इसके लिए तुरंत Nominee add करें, Family member details सही रखें, और ank App या Branch में status verify करें. बस इतना ही काम आपका अकाउंट सिक्योर रख सकता है.
Zero Balance और पुराने Account
अगर आपके पास 2 से 3 पुराने Bank Account हैं और सालों से इस्तेमाल नहीं है, तो उन्हें ignore मत कीजिए. आगे की बैंकिंग लाइफ के परेशानी बन सकता है.
कई लोग Salary Account बदलने के बाद पुराने Account भूल जाते हैं. यही बाद में issue बन जाता है. इसलिए बेहतर यह काम करे:
- Account Active रखें
- जरूरत नहीं हो तो बंद करें
- Minimum activity करते रहें ताकि बैंक फ्रीज या बंद ना हो.
बड़ी गलतियाँ
- KYC ignore करना
- पुराना Account भूल जाना
- Nominee add न करना
- Fraud SMS पर भरोसा करना
- Bank Message को ignore करना
नोट: अगर खुद को सुरक्षित रखना हो, तो इन बातों का ध्यान रखे. कितना भी नए नियम क्यों ना आए आपका बैंकिंग सिक्यूरिटी कभी खरते में नही पड़ेगा.
FAQs
हाँ, KYC अपडेट करना बेहद जरुरी है. बैंक इससे आपका रीसेंट का डेटा लेती है ताकि आपके बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखे. साथ बैंक से कोई भी लेन देन करने पर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.
हाँ, Verification और KYC के बाद Account Reactivate हो जाता है. फिर आप नार्मल तरीके से बैंकिंग सुविधाओ और बैंक से पैसा निकाल सकते है.
हाँ, नए नियम के अनुसार सेम बैंक का किसी भी ब्रांच में KYC हो सकता है. लेकिन डाक्यूमेंट्स वही लगेगा, जो मांग करेगी.
अगर पुराना बैंक अकाउंट उपयोग नही है तो उसे बंद करना बेहतर विकल्प है. क्योंकि बंद पड़ा अकाउंट बाद में आपके लिए परेशी खड़ा कर सकता है.
