Bank Account में पैसा जमा किया लेकिन Passbook में Entry नहीं हुई क्या करें

अगर आपने अपने Bank Account में पैसा जमा किया है, लेकिन Passbook Update कराने पर उस जमा पैसे की Entry दिखाई नहीं दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार पैसे Account में जमा हो जाता हैं, लेकिन Passbook में Entry तुरंत दिखाई नहीं देती है. इसका कारण Passbook Update न होना, मशीन या प्रिंटर की समस्या, Transaction की Processing बाकी होना या कभी-कभी Bank की तरफ से हुई गलती भी हो सकती है.

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी बात यह है कि पहले यह पता करें कि पैसा Account में Credit हुआ है या नहीं. इस लेख में Bank Account में पैसा जमा करने के बाद Passbook में Entry नहीं हुई तो क्या करें, जमा की रसीद क्यों जरूरी है आदि की पूरी जानकारी दी है, जो आपका मदद करेगा.

पैसा Account में आया है या नहीं, कैसे चेक करे

Passbook में Entry न होने का मतलब यह नहीं है कि आपका पैसा Account में जमा नहीं हुआ है. उसे पता करने के लिए अपने बैंक का बैलेंस चेक करे.

  • Mobile Banking App में Account Statement देखें.
  • Internet Banking से Transaction History Check करें.
  • ATM से Mini Statement निकालें.
  • Bank शाखा में जाकर Account Statement चेक करने के लिए बोले.
  • जरूरत पड़ने पर Bank अधिकारी से Account में Credit पैसा की जाँच कराए.

Passbook में Entry नहीं हुई तो क्या करें?

अगर आपने Bank Counter पर Cash जमा किया है, तो आपको Deposit Slip या Transaction Receipt मिली होगी, उसे सुरक्षित रखे. उस रसीद में निम्न प्रकार की जानकारी होती है.

  • Account Number
  • जमा की गई राशि
  • जमा करने की तारीख
  • Reference Number
  • Bank Branch की जानकारी
  • Cash Deposit से संबंधित विवरण, आदि.

ध्यान दे, Cash जमा करने के बाद Entry नहीं दिख रही है, तो Receipt के आधार पर Bank से जांच करवाना या शिकायत दर्ज करना आसान हो सकता है.

Bank में पैसा जमा किया, लेकिन Receipt नहीं मिली तो क्या करे

अगर आपने Counter पर Cash जमा किया है और Receipt भी नहीं मिली, तो यह गंभीर मामला हो सकता है इसे हल्के में लेने की भूल न करे. अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है. तुरंत Bank से संपर्क करके Transaction की स्थिति पता करे. अगर आपके पास Deposit Slip की Customer Copy है, तो उसे सुरक्षित रखें.

  • Account Number
  • जमा की गई राशि
  • जमा करने की तारीख
  • लगभग जमा करने का समय
  • Bank Branch
  • Cash जमा करने वाले व्यक्ति की जानकारी, यदि है तो

इतना जानकारी देकर भी जमा किए गए पैसे की स्थिथि आसानी से पता कर सकते है.

Bank से शिकायत कैसे करें?

अगर पैसा जमा करने के बाद भी वह Account में Credit नहीं हुआ है, तो केवल मौखिक रूप से बात करके से कुछ नही होगा, आपको बैंक में लिखित कंप्लेंट करना होगा, जो इस प्रकार हो सकता है.

  • Account Holder का नाम
  • Account Number
  • जमा की गई राशि
  • जमा करने की तारीख
  • Transaction/Reference Number
  • Deposit Slip/Receipt की जानकारी
  • समस्या क्या है
  • आप Bank से क्या समाधान चाहते हैं

बैंक में आवेदन पत्र लिखे तो उसमे इस प्रकार की जानकारी जरुर शामिल करे. तथा पत्र के अंत में अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट एवं अन्य जरुरी जानकारी अवश्य लिखे.

कौन-कौन से Documents जरुरी है

पैसा जमा करने से सम्बंधित कोई भी शिकायत होने पर इस प्रकार की जानकारी सुरक्षित अवश्य रखे.

  • Cash Deposit Slip
  • Bank Receipt
  • Cheque Deposit Slip
  • Transaction Reference Number
  • UTR Number, यदि लागू हो
  • Mobile SMS
  • Bank Statement
  • Passbook
  • Bank को दी गई Complaint की Copy
  • Complaint Number

ध्यान दे: इन Documents को तब तक संभालकर रखें जब तक समस्या पूरी तरह ठीक न हो जाए.

FAQs

Q. Bank में पैसा जमा किया लेकिन Passbook में Entry नहीं हुई, क्या करें?

सबसे पहले Mobile Banking, ATM Mini Statement या Bank Statement से देखें कि पैसा Account में जमा हुआ है या नहीं. अगर पैसा Credit हो चुका है तो Passbook Update करवाएं.अगर पैसा Credit नहीं हुआ है तो Bank में शिकायत करें.

Q. Cash Deposit की Receipt खो गई तो क्या करें?

Bank शाखा में जाकर Account Number, जमा की गई राशि और तारीख जैसी जानकारी देकर Transaction की जांच कराएं.

Q. Bank में शिकायत करने के बाद RBI में शिकायत कब कर सकते हैं?

हाँ, बैंक में शिकायत करने के बाद अगर बैंक आपके शिकायत का कोई समाधान नही देता है, तो उसी शिकायत के आधार पर RBI में शिकायत कर सकते है.

Q. Passbook में Entry नहीं है लेकिन Mobile Banking में पैसा दिख रहा है, क्या करें?

अगर मोबाइल बैंकिंग या बैंक में पैसा दिख रहा है तो आपको पासबुक अपडेट कराने की जरुरत है, बाकी सब ठीक है.

IPPB अकाउंट नंबर कैसे पता करेआधार कार्ड से अकाउंट नंबर कैसे पता करे
ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का रिपोर्ट कैसे करेमोबाइल से पैसे कैसे ट्रांसफर करें
बैंक खाते में मोबाइल नंबर कैसे पता करेंBank में जमा किया हुआ Cheque खो जाए तो क्या करें

Leave a Comment