आपने सोचा था Investment करके पैसा बढ़ेगा, लेकिन एक दिन Account check किया पैसा गायब है. Phone लगाया, तो सामने वाला Agent” गायब और Website भी बंद है, ऐसे स्थिति में क्या करे. आजकल Online Investment Fraud बहुत तेजी से बढ़ रहा है, WhatsApp, Telegram, Fake Apps, Instagram Ads हर जगह scammers active हैं. और लोगों को “Double Return”, “Daily Income”, “Crypto Profit” आदि का लालच देकर फंसाया जा रहा है.
कई लोग फंस भी जाते है और उनका इन्वेस्टमेंट गायब हो जाता है. ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए सरकार भी तरह-तरह की प्लान भी बना रही है ताकि लोगो को फ्रॉड से बचाया जा सके. अगर आपके साथ ऐसा फ्रॉड हो गया है, तो पैसा वापस लेने का तरीका है जिसका स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया हमने इस लेख में बताया है, ध्यान से पढ़ो और कोशिश करो.
Scam कैसे होता है
- आपको फसाने के लिये Fake Investment App या Website बनाते हैं.
- ऐप या वेबसाइट में इन्वेस्ट करने के बाद शुरुआत में छोटा profit दिखाते हैं.
- फिर बड़ा amount invest करवाते हैं.
- बाद में Withdrawal block कर देते हैं, ताकि पैसा न निकल सके.
- इसके बाद सभी संपर्क नंबर बंद.
- लगभग यही pattern 90% fraud में होता है.
इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रिपोर्ट के लिए क्या करे
अगर आपके साथ ऐसा फ्रॉड हो गया है, तो रिपोर्ट करने के लिए क्या करेंगे, उसका स्टेप बायस स्टेप विवरण इस प्रकार है:
तुरंत क्या करें
- सबसे पहले Bank Helpline पर call करें.
- कॉल पर अपना Card / Net Banking temporarily block कराएं.
- Transaction details note करें.
- आगे की Transaction को ब्लॉक कराए, ताकि फिर से पैसा न कटे.
ध्यान दे: अगर देरी किया तो पैसा trace करना मुश्किल हो जाता है.
बैंक को सूचित करे
- फ्रॉड के तुरंत बाद बैंक में जाए या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करे.
- इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से सम्बंधित सभी जानकारी बैंक को दे.
- ऐप या वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी बताए जाना से फ्रॉड हुआ है.
- अगर बैंक रिटेन कंप्लेंट मांगे तो उसे लिखकर दे. कंप्लेंट में Transaction ID, Date & Time, Amount, Fraud details, आदि जरुर लिखे.
- आपके कंप्लेंट के तुरंत बाद बैंक आपके पैसा को ट्रेस करेगा और डिटेल्स पता करेगा.
Cyber Crime पोर्टल पर Complaint करे
- इनसब के बाद साइबर क्राइम पोर्टल वेबसाइट को ओपन करे.
- होम पेज से Report Financial Fraud का विकल्प का चयन करे.
- अब फॉर्म में मांगे गए सभी Details fill करें.
- अब फ्रॉड से जुड़े जरुरी प्रूव अपलोड करे और फॉर्म सबमिट कर दे.
ध्यान दे: जितना जल्दी complaint करेंगे, उतना strong आपका case होगा.
थाना में FIR करे
- ऊपर का सभी काम करने के बाद अपने नजदीकी थाना में जाए और और FIR दर्ज कराए.
- कंप्लेंट आप खुद से भी लिखकर शिकायत दर्ज करा सकते है, और पुलिस अधिकारी से भी लिखवा सकते है.
- फ्रॉड में जो भी चीजे हुआ है उसका विवरण FIR में करे.
- ध्यान दे: अगर अमाउंट बड़ा है तो FIR करना जरुरी है, इसलिए घबराएं नही.
पैसा कैसे वापस मिलेगा?
- अगर फ्रॉड होने के तुरंत बाद रिपोर्ट करते है तो Bank receiving account freeze करेगा.
- आपके रिपोर्ट के अनुसार जाँच की जाएगी.
- आपका पक्ष सही होने पर पैसा आपके अकाउंट में भेज दिया जाएगा.
- अगर गलती आपकी है तो उसपर और जाँच कर निर्णय लिया जाएगा.
- ध्यान दे, पैसा वापस मिलने में 7 से 30 दिनों का समय लग सकता है.
नोट: फ्रॉड होने पर खाली न बैठकर ऊपर बताए गए तरीका उपनाए. यूँ ही बैठे रहने से कुछ नही मिलेगा. लेकिन कोशिश करने पर शायद पूरा पैसा वापस मिल सकता है.
FAQs
हाँ, अगर फ्रॉड के तुरंत बाद रिपोर्ट करते है, तो जाँच के बाद आपका पैसा वापस मिल सकता है.
ये डिपेंड करता है कि आपके साथ किस प्रकार का फ्रॉड हुआ है. अगर आपकी गलती बिलकुल नही है तो पैसा वापस मिलने में लगभग 7 से 30 दिनों का समय लग सकता है.
अगर आप देरी से कंप्लेंट करते है तो पैसा वापस मिलने की संभावना कम होगी. लेकिन जल्दी करते है तो पैसा जल्दी मिल सकता है.
अगर इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से बचना चाहते है तो किसी भी अनजान ऐप या वेबसाइट पर अपना इन्वेस्टमेंट न करे. कोई भी काम करने से पहले उस ऐप या वेबसाइट की जाँच करे और सब कुछ सही होने पर इन्वेस्टमेंट करे.
