आजकल Online Shopping, UPI Payment, Fake Call, WhatsApp Message और बैंक के नाम पर होने वाले फ्रॉड के बहुत सारे मामले सामने आ रहे है. फ्रॉड के जरिए कई बार कुछ ही मिनटों में बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं.
अगर आपके साथ भी ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है, तो घबराने के बजाय तुरंत ये काम करे. ऑनलाइन फ्रॉड होने पर सबसे पहले 1930 पर कॉल करें और फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. शुरुआती समय में, जिसे Golden Hour कहा जाता है, में शिकायत करने से फ्रॉड से गायब हुआ पैसा आगे ट्रान्सफर होने से बचाया जा सकता है. साथ ही उस फ्रॉड के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही भी हो सकती है. इसलिए सबसे पहले शिकायत करना अनिवार्य है जिसकी प्रक्रिया और जानकारी यहाँ दिया है.
फ्रॉड की शिकायत कहां करें?
अगर आपके बैंक अकाउंट, UPI या किसी Online Payment से फ्रॉड हुआ है, तो आप यहाँ शिकायत कर सकते हैं.
| शिकायत कहां करें? | किस काम के लिए? |
|---|---|
| 1930 हेल्पलाइन | ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए |
| www.cybercrime.gov.in | Cyber Crime Complaint Online दर्ज करने के लिए |
| बैंक की हेल्पलाइन | फ्रॉड वाले Transaction की शिकायत और जरूरी कार्रवाई के लिए |
| Google Pay या PhonePe ऐप | UPI Payment या ऐप से जुड़े Transaction की शिकायत के लिए |
| नजदीकी पुलिस स्टेशन या Cyber Crime Police Station | पुलिस में शिकायत देने के लिए |
ध्यान दे: सरकार के National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के साथ कई तरह के साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कर सकते है.
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर सबसे पहले क्या करें?
अगर आपके खाते से पैसे कट गए हैं या किसी फ्रॉड ने UPI के जरिए पैसे निकाल लिए हैं, तो ये काम तुरंत करें.
1. साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
सबसे पहले 1930 पर कॉल करके वित्तीय साइबर फ्रॉड की जानकारी दें. कॉल के दौरान Transaction और बैंक से जुड़ी जानकारी अपने पास रखें.
2. बैंक को तुरंत सूचना दें
अपने बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन पर कॉल करें या बैंक शाखा में जाएं. फ्रॉड वाले Transaction की शिकायत करें और जरूरत पड़ने पर UPI, कार्ड या Net Banking को ब्लॉक करवाएं.
3. शिकायत के सबूत संभालकर रखें
- बैंक से आया SMS और Transaction Alert
- UPI Payment का Screenshot
- Transaction ID या UTR Number
- मोबाइल नंबर, WhatsApp Chat और कॉल की जानकारी
- Website या Payment Link
4. सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
https://www.cybercrime.gov.in/ पर जाकर Cyber Crime Complaint Online दर्ज करें. अगर 1930 पर शिकायत की है, तो ऑनलाइन भी शिकायत करे.
5. जरूरत पड़ने पर पुलिस स्टेशन जाएं
अगर पैसा ज्यादा है, और फ्रॉड बार-बार हो रही है या आपको धमकी दी जा रही है, तो स्थानीय पुलिस या Cyber Crime Police Station से संपर्क कर शिकायत करे और उसका जरुरी कागजात अपने पास रखे.
ध्यान दे: फ्रॉड के पैसे वापस मिलने की कोई गारंटी नहीं होती है। लेकिन तुरंत शिकायत करने से पैसे को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और जांच में मदद मिलती है. ऐसा करने से हो सकता है कि आपका पैसा वापस भी मिल जाए.
राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930
भारत सरकार ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए 1930 हेल्पलाइन उपलब्ध कराई है. आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल के अनुसार यह हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है. 1930 पर कॉल करने का तरीका:
- अपने मोबाइल से 1930 डायल करें.
- कॉल पर बताएं कि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है.
- फ्रॉड की रकम अर्थात कितना है, Transaction का समय, बैंक या UPI ऐप का नाम और Transaction ID बताएं.
- अपना मोबाइल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी दें.
- शिकायत दर्ज होने पर मिलने वाला Acknowledgement Number सुरक्षित रखें.
1930 पर कॉल करते समय क्या जानकारी दें
- आपना नाम और मोबाइल नंबर
- बैंक या Payment App का नाम
- फ्रॉड में गया पैसा
- Transaction की तारीख और समय
- Transaction ID या UTR Number
- पैसे किस खाते या UPI से कटे, इसकी जानकारी
- SMS या Payment Screenshot
ध्यान दे: अगर आपने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज की है, तो केवल कॉल पर निर्भर न रहें. Acknowledgement Number और निर्देशों के आधार पर आधिकारिक पोर्टल पर भी शिकायत करे.
Cybercrime.gov.in पर शिकायत कैसे करें
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in/ पर जाएं.
- वेबसाइट से Report Cyber Crime के विकल्प में जाएं और वित्तीय फ्रॉड, UPI धोखाधड़ी, बैंक से पैसे निकलने या Online Payment Scam का विकल्प चुने.
- रजिस्ट्रेशन करने क लिए अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें. मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करे.
- अब फॉर्म में घटना से जुड़ी जानकारी सही सही भरें, जैसे:
- फ्रॉड कब हुआ?
- कितने रुपये की फ्रॉड हुई?
- पैसे किस बैंक या UPI ऐप से कटे?
- Transaction ID या UTR Number क्या है?
- फ्रॉड का मोबाइल नंबर, अकाउंट या Website की जानकारी क्या है?
- फ्रॉड होने का विवरण साफ शब्दों में लिखें. कोई जानकारी पता नहीं है, तो अनुमान लगाकर गलत जानकारी न भरें.
- जरूरत के अनुसार बैंक स्टेटमेंट, Payment Screenshot, SMS, Chat या अन्य सबूत अपलोड करें.
- सभी जानकारी भरने और उसे चेक करने के बाद फॉर्म Submit करें. शिकायत का Acknowledgement Number या Complaint Reference Number मिलेगा उसे सेव रखे.
ध्यान दें: पोर्टल पर शिकायत दर्ज कनरे का मतलब यह नहीं है कि FIR दर्ज हो गई है या पैसा वापस मिलना तय है.
बैंक और UPI ऐप्स में शिकायत कैसे करें?
अगर आपके साथ Google Pay, PhonePe या किसी अन्य UPI ऐप के जरिए फ्रॉड हुआ है, तो ऐप और बैंक दोनों में शिकायत करें.
Google Pay
- पहले Google Pay ऐप खोलें.
- Transaction डिटेल्स पर जाए जहाँ फ्रॉड हुआ है.
- Help या Support विकल्प पर क्लिक करे.
- समस्या बताकर शिकायत दर्ज करें.
- शिकायत का Reference Number सुरक्षित रखे.
PhonePe
- PhonePe ऐप खोलें
- History में जाकर फ्रॉड वाले Transaction को ओपन करे.
- Help या Contact Support विकल्प पर जाएं
- सभी विवरण दर्ज करके शिकायत दर्ज करें.
- Complaint ID या Reference Number संभालकर रखें.
बैंक में ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत कैसे करें?
- बैंक की आधिकारिक Website पर जाए.
- Customer Care या शिकायत के विकल्प पर क्लिक करे.
- फ्रॉड से जुड़े सभी प्रकार की जानकारी डाले.
- उसके साथ UPI या कार्ड को ब्लॉक करवाएं.
- फॉर्म को एक बार चेक कर सबमिट करे.
- फिर रसीद मिलेगा, उसे सुरक्षित रखे.
ध्यान दे, इसी प्रकार ही आप अन्य UPI प्लेटफार्म पर भी शिकायत कर सकते है, जो आवश्यक है.
शिकायत के लिए जरुरी दस्तावेज
- बैंक स्टेटमेंट
- Transaction ID या UTR Number
- Payment Screenshot
- SMS और Email
- मोबाइल नंबर
- WhatsApp Chat
- Website या Social Media Link
- पहचान पत्र
निष्कर्ष: अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है, तो घबराकर समय बर्बाद न करें. सबसे पहले 1930 पर कॉल करें, अपने बैंक को सूचना दें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
फ्रॉड से जुड़े SMS, Transaction ID, बैंक स्टेटमेंट और दूसरे सबूत सुरक्षित रखें. Reference Number संभालकर रखें और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करें.
याद रखें, जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, फ्रॉड के पैसे को रोकने की कोशिश उतनी जल्दी शुरू हो सकती है. इसलिए देर न करें और केवल आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें.
FAQs
फ्रॉड होने पर 1930 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं और https://www.cybercrime.gov.in/ पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
शिकायत कनरे पर पैसे वापस मिलने की गारंटी नहीं होती है. लेकिन तुरंत शिकायत करने से बैंक उस पेमेंट को रोक सकती है, जिससे पैसा वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
नही, फ्रॉड होने पर ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत करने पर फीस नही लगता है. अगर कोई फीस मांग रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत भी कर सकते है.
जितनी जल्दी हो सके, तुरंत शिकायत करें. खासकर बैंक या UPI से पैसे कटने पर 1930 पर तुरंत कॉल करें. देर होने से पैसे को आगे ट्रांसफर होने से रोकना मुश्किल हो सकता है.
