क्या आपने बैंक में Fixed Deposit कराई है और उसकी रसीद कहीं खो गई है? या घर में रखी पुरानी FD की रसीद अब मिल नहीं रही है? तो परेशान होने की जरुरत नही है की अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स के आधार पर फिक्स्ड डिपाजिट का पैसा मिल सकता है.
क्योंकि FD की रसीद खो जाने से जमा किया हुआ पैसा गायब नहीं होती है. बैंक के पास आपकी FD का पूरा रिकॉर्ड रहता है. पहचान और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद बैंक आपको डुप्लीकेट रसीद जारी कर सकता है या अपनी बैंकिंग प्रक्रिया के अनुसार पूरा पैसा दे सकता है. इस लेख सभी जरुरी तरीका एवं अन्य डाक्यूमेंट्स की जानकारी विस्तार से दिया है, अंत तक जरुर पढ़े.
FD की रसीद खो जाने पर क्या पैसा मिल सकता है?
हां, FD की रसीद खो जाने के बाद भी आपको बैंक से अपना पैसा मिल सकता है. दरअसल, जब आप बैंक में Fixed Deposit कराते हैं तो बैंक अपने सिस्टम में आपका नाम, पैसा, ब्याज दर, FD की समय और मैच्योरिटी की तारीख जैसी जानकारियां दर्ज करता है.
FD की रसीद इन जानकारियों का प्रूव होती है. इसलिए अगर किसी कारण से FD की असली रसीद खो जाती है, तो बैंक अपने रिकॉर्ड से आपकी FD की जानकारी निकाल सकता है.
हालांकि, पैसा देने से पहले बैंक यह सुनिश्चित करता है कि FD का वास्तविक मालिक कौन है और उसी FD का भुगतान पहले किसी दूसरे व्यक्ति को तो नहीं किया जा चुका है.
FD की रसीद खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
अगर आपकी FD की रसीद खो गई है तो सबसे पहले घबराने के बजाय इन तरीका को समझो:
FD से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करें
- FD में जमा की गई पैसा
- FD कराने की तारीख
- FD की मैच्योरिटी की तारीख
- बैंक और शाखा का नाम
- FD कराने वाले व्यक्ति का नाम
- FD नंबर, अगर कहीं लिखा हुआ हो
अगर आपके पास FD नंबर नहीं है, तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बैंक आपके नाम और अन्य जरुरी जानकारी अपने पास रिकॉर्ड करके रखता है.
बैंक को लिखित सूचना दें
जिस बैंक में आपने FD कराई थी, उसकी शाखा में जाकर मैनेजर को लिखित आवेदन दें कि आपकी FD की रसीद खो गई है.
आवेदन में FD की जानकारी लिखें और बैंक से रिकॉर्ड की जांच करने तथा आगे की प्रक्रिया बताने का अनुरोध करें.
आवेदन की एक कॉपी अपने पास रखें और बैंक से सभी जानकारी पता करने के लिए बोले.
डुप्लीकेट FD रसीद के लिए आवेदन करें
बैंक आपकी FD की जानकारी और पहचान की जांच करने के बाद डुप्लीकेट रसीद जारी कर सकती है.
कुछ बैंक इसके लिए Indemnity Bond मांगते हैं, जबकि कुछ मामलों में बैंक अपने नियमों के अनुसार अन्य प्रक्रिया अपनाते हैं.
इसलिए आवेदन देने से पहले शाखा से यह जरूर पूछें कि डुप्लीकेट रसीद बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं.
FD की डुप्लीकेट रसीद कैसे बनवाएं
- सबसे पहले बैंक शाखा में जाएं जहां आपकी FD खोली गई थी. अपने साथ आधार कार्ड, PAN कार्ड और FD से जुड़ी जानकारी लेकर जाएं.
- शाखा प्रबंधक को एक आवेदन लिखें. उसमें बताएं कि आपकी FD की रसीद खो गई है और आप उसकी डुप्लीकेट रसीद बनवाना चाहते हैं.
- बैंक आपकी पहचान और FD का रिकॉर्ड देखने के लिए कुछ दस्तावेज मांग सकता है. जैसे पहचान पत्र, FD का विवरण, पासबुक आदि.
- कई बैंक FD की रसीद खो जाने पर Indemnity Bond मांगते हैं.
- इस बांड के माध्यम से ग्राहक यह जिम्मेदारी लेता है कि अगर भविष्य में खोई हुई रसीद मिल जाती है और उसके आधार पर कोई दूसरा निकासी किया जाता है, तो उससे बैंक को होने वाले नुकसान की भरपाई आप करेंगे.
- बैंक द्वारा जरूरी जांच करने के बाद आपको डुप्लीकेट FD रसीद जारी कर देगा.
नोट: ध्यान रखें कि डुप्लीकेट रसीद जारी होने की प्रक्रिया और उसमें लगने वाला समय हर बैंक में अलग हो सकता है.
FD की रसीद खोने पर कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं
डुप्लीकेट FD रसीद बनवाने के लिए बैंक निम्न प्रकार के दस्तावेज लग सकते है:
- आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- बैंक पासबुक
- FD की पुरानी फोटो कॉपी
- लिखित आवेदन।
- Indemnity Bond
- पासपोर्ट साइज फोटो, आदि.
जरूरी बात: सभी बैंकों में दस्तावेजों की मांग एक जैसी नहीं होती है. इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी बैंक शाखा से पूरी जानकारी जरूर लें.
मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है तो क्या करें?
- ऐसी स्थिति में भी आप अपनी पैसो और ब्याज प्राप्त करने के लिए बैंक से संपर्क कर सकते हैं.
- सबसे पहले बैंक से अपनी FD का स्टेटस पता करें.
- इसके बाद बैंक को बताएं कि आपकी FD की मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है, लेकिन रसीद उपलब्ध नहीं है.
- बैंक जरूरत पड़ने पर डुप्लीकेट रसीद या Indemnity Bond और अन्य दस्तावेज मांग सकता है, जिसके आधार पर आपको मैच्योरिटी का पैसा आपके खाते में ट्रान्सफर कर देगा.
क्या FD की रसीद खोने पर FIR दर्ज कराना जरूरी है
- नहीं, हर मामले में FIR दर्ज कराना जरूरी नहीं होता है. अगर FD की रसीद कहीं रखकर भूल गए हैं या सामान्य रूप से खो गई है, तो सबसे पहले बैंक को लिखित सूचना देना जरुरी है.
- लेकिन अगर आपको लगता है कि FD की रसीद चोरी हुई है या किसी ने उसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की है, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराना उचित हो सकता है.
- ऐसे मामले में पुलिस शिकायत की कॉपी बैंक में भी जमा करें.
- इससे बैंक को घटना की जानकारी रहेगी और वह अपने स्तर पर जरूरी सावधानी बरत सकेगा.
अगर बैंक FD का पैसा देने से मना कर दे तो क्या करें
- सबसे पहले बैंक शाखा के मैनेजर को लिखित शिकायत दें. उसमें FD की पूरी जानकारी और अब तक की गई कार्रवाई का विवरण लिखें.
- अगर शाखा से समाधान नहीं मिलता है, तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर से Grievance Redressal या Customer Complaint विभाग में शिकायत दर्ज करें.
- ध्यान दे: शिकायत का नंबर और उसकी कॉपी सुरक्षित रखे.
- अगर बैंक आपकी शिकायत का समाधान नहीं करता है या उसका जवाब नहीं आता है, तो आप RBI के शिकायत निवारण सिस्टम से शिकायत कर सकते हैं.
- इसके लिए RBI के आधिकारिक पोर्टल https://cms.rbi.org.in पर जाएं फिर फॉर्म भरकर आवेदन पूरा करे.
बैंक मैनेजर को आवेदन कैसे लिखें
शाखा प्रबंधक महोदय,
बैंक का नाम और शाखा का नाम
विषय: FD की मूल रसीद खो जाने पर डुप्लीकेट रसीद जारी करने के संबंध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम …………………… है. मैंने आपके बैंक की शाखा में एक Fixed Deposit (FD) कराई थी, जिसकी जमा राशि ₹………………….. है.
मेरी FD की रसीद कहीं खो गई है. काफी खोजने के बाद भी मुझे रसीद नहीं मिली है.
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे FD खाते का रिकॉर्ड जांच कर उसकी डुप्लीकेट रसीद जारी करने की कृपा करें. इसके लिए बैंक द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज प्रदान करने की कृपा करे.
धन्यवाद
भवदीय,
नाम: ……………………
FD नंबर: ………………………..
मोबाइल नंबर: ……………………
खाता संख्या: ………………….
दिनांक: …………………………….
हस्ताक्षर: __________
FAQs
नहीं, FD की रसीद खो जाने से आपकी पैसा नहीं डूबती है. बैंक के रिकॉर्ड में FD की जानकारी रहती है. जरूरी जांच पूरी करने के बाद आप अपना पैसा प्राप्त कर सकते हैं.
हां, बैंक की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिना रसीद के भी FD का पैसा मिल सकता है. इसके लिए बैंक आपसे पहचान पत्र, आवेदन और जरूरत पड़ने पर Indemnity Bond मांग सकता है.
इसकी कोई फीस निर्धारित नही है. कुछ बैंक डुप्लीकेट रसीद जारी करने के लिए कुछ शुल्क ले सकते हैं.
नहीं, आपको दोबारा FD कराने की जरूरत नहीं है. पुरानी FD बैंक के रिकॉर्ड में मौजूद रहती है. आप उसी FD की डुप्लीकेट रसीद या भुगतान के लिए आवेदन कर सकते हैं.
