आधार कार्ड से पैसा निकलना आसान हैं इसके लिए अब बैंक जाने की भी आवश्यकता नही है, क्योकि बैंक आधार से पैसा निकालने हेतु सुविधा प्रदान करती है. लेकिन आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होता है. आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. यदि आपका आधार लिंक है, तो बिना किसी परेशानी के आधार कार्ड से सुरक्षित पैसा निकाल सकते है. मैंने आधार का उपयोग कर पैसा निकालने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप इस लेख में बताया है.
आधार कार्ड से पैसे निकाले
- यदि आपके पास माइक्रो एटीएम नहीं है तो किसी दुकान में जाये जहाँ माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो.
- उसके बाद अपना Aadhar Number माइक्रो एटीएम में दर्ज करे.
- अब अपना अंगूठा या अन्य ऊँगली उस मशीन में दिए गए स्कैनर के स्थान पर रखे. ताकि ऊँगली स्कैन करने के बाद Verification की प्रक्रिया पूरी हो.
- इसके पश्चात माइक्रो एटीएम की स्क्रीन पर उन सभी बैंक का नाम तथा जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी. जिस बैंक में आपका आधार नंबर लिंक है.
- इसके बाद आप जिस बैंक अकाउंट से पैसे निकालना चाहते हैं. उस बैंक को सेलेक्ट करें.
- अब स्क्रीन पर Withdraw Money और Money Transfer, का आप्शन मिलेगा. अगर आपको पैसा निकालना है तो ‘Withdraw Money’ को सेलेक्ट करे, और ट्रान्सफर करना है तो Money Transfer के विकल्प को करे.
- अब आपको कितना पैसा निकालना हैं उसे दर्ज कर ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर देना है
- यह प्रकिया पूरी होने के बाद आधार कार्ड से पैसा निकल जायेग.
नोट: AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) द्वारा ही फिंगर स्कैन कर पैसा निकालने की प्रक्रिया पूरा की जा सकती है. यह बिल्कुल सुरक्षित है पर पैसा निकलने के बाद मेसेज पर गौर जरुर करे.
CSC द्वारा आधार कार्ड से पैसा निकाले
- यदि ऊपर बताए गए सुविधा आपके पास नही है, तो अपने नजदीकी CSC केंद्र या जिनके पास आधार से पैसा निकालने वाला ऐप है, उनके पास जाए.
- उन्हें अपना आधार देकर पैसा निकालने के लिए बोले.
- CSC केंद्र अधिकारी द्वारा आपके बताए गए पैसा को निकाल लिया जाएगा.
- इसके बाद आपको निकाला हुआ पैसा दे दिया जाएगा.
- ध्यान दे, पैसा निकालने के बाद उसका रसीद अवश्य ले, साथ ही मोबाइल पर आए OTP मेसेज को भी चेक करे.
आधार कार्ड से पैसे निकालने वाले App
माइक्रो एटीएम के अलावे मोबाइल एप के माध्यम से पैसे निकाल सकते है. उन सभी ऐप का नाम निचे दिया गया है.
- Paynearby
- Paisa nikal
- BHIM
- CSC Digipay
Note: इन ऐप के मदद से घर बैठे आधार से पैसा निकाल सकते है. इसके अलावे, ऑनलाइन बैंकिंग या नेट बैंकिंग का भी उपयोग कर पैसा ट्रान्सफर करने के लिए कर सकते है, जो बिलकुल फ्री है.
आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
- आपके पास अपना Original आधार कार्ड और आधार कार्ड नंबर होना चाहिए.
- आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए Micro ATM का भी आवश्यकता होगी.
- अपने बैंक खाते में जो भी मोबाइल नंबर लिंक कराया है, वह मोबाइल नंबर, आधार कार्ड से पैसे निकालते समय होना जरूरी है.
इसे भी पढ़े,
शरांश: आधार कार्ड से पैसा निकालने के लिए आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है. तभी आप CSC केंद्र आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) का इस्तेमाल कर पैसा निकाल सकते है. इस दौरान अगर कोई भी परेशानी होती है, जैसे पैसा कट गया और मिला नही, पैसा निकल नही रहा हो, आदि के लिए बैंक शाखा में संपर्क कर सकते है.
FAQs
आधार कार्ड से पैसा निकलने के लिए आपके पास माइक्रो एटीएम होना चाहिए. इसके बाद माइक्रो एटीएम कार्ड में अपना आधार नंबर दर्ज करे. फिर स्कैनर पर उंगली रख कर आधार वेरिफिकेशन करना है. वेरिफाई होने के बाद Withdraw Money को सिलेक्ट करना है. इस तरह से आधार कार्ड से पैसा निकाल सकते है.
आधार कार्ड से एक दिन में 10,000 से 50,000 रुपया निकाल सकते है. ध्यान दे आधार से पैसा निकालने का लिमिट अकाउंट के प्रकार पर भी निर्भर करता है.
आधार कार्ड से पैसा निकालने के लिए प्रत्येक ग्राहक को हर महीने कम से कम 5 बार कैश निकालने की सुविधा दी जाती है.
