बैंक अकाउंट में ऑटो डेबिट बंद कैसे करें? Auto Debit Cancel करने का तरीका

सुबह उठते ही Mobile पर Message आया और पता चला की Account से पैसा कट गया. आपने कोई Payment नहीं किया, कोई Shopping भी नहीं की, फिर भी पैसा कट गया. लेकिन ऐसी Situation में परेशान नही होना है. क्योंकि कई बार यह Fraud नहीं होता बल्कि Auto Debit या Standing Instruction की वजह से पैसे कटते हैं.

लोग Subscription लेना तो याद रखते हैं, लेकिन उसे बंद करना भूल जाते हैं. इसलिए अनजाने समय पर अकाउंट से पैसा कटता रहता है. लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नही है. क्योंकि इस लेख में मैंने ऑटो डेबिट बंद करने का तरीका बताया है जो आपके अकाउंट को सेफ रखेगा.

Auto Debit क्या होता है?

Auto Debit एक ऐसी सुविधा है जिसमें आपकी अनुमति के बाद Bank Account से एक निश्चित समय पर पैसा कटता रहता है.

उदाहरण के लिए:

  • OTT Subscription
  • Insurance Premium
  • SIP Investment
  • Loan EMI
  • Credit Card Bill
  • Gym Membership
  • Mobile Recharge Plans

एक बार Permission देने के बाद Merchant हर महीने आपके अकाउंट से Payment Collect कटता रहता है.

इसलिए कई बार लोग Subscription लेकर भूल जाते हैं और पैसे लगातार अकाउंट से कटते रहते हैं.

बैंक अकाउंट में Auto Debit बंद कैसे करें

  • अगर आपके अकाउंट में ऑटो डेबिट ON है तो इस प्रकार उसे बंद कर सकते है.
  • सबसे पहले पता करना होगा की पैसा कहाँ कट रहा है.
  • Bank Statement या Passbook Check करें.
  • Transaction Description में आपको Merchant का नाम दिखाई देगा.
  • अब जिस भी ऐप और वेबसाइट से पैसा कट रहा है वहां जाए और लॉग इन करे.
  • Account Settings में जाएं
  • Subscription Option का विकल्प चुनें
  • अंत में Cancel Subscription पर Click करें. आपका ऑटो डेबिट बंद हो जाएगा.

Mobile Banking App से Auto Debit बंद करें

  • मौजूदा समय में फोनपे, गूगलपे, पेटियम आदि जैसे ऐप्स ऑटो डेबिट के सुविधा देती है.
  • अगर यहाँ से आपका ऑटो डेबिट हो रहा है तो अपने मोबाइल में इन ऐप को ओपन करो.
  • लॉग इन होने के बाद होम पेज से Auto Pay / Mandate Section के विकल्प पर क्लिक करे.
  • अब ऑटो डेबिट में चल रहे Mandate को सेलेक्ट करे.
  • फिर यहाँ से Cancel ऑटो डेबिट के विकल्प पर क्लिक कर उसे बंद करे.

Net Banking से Auto Debit बंद करें

  • लगभग सभी बड़े Banks Auto Debit की सुविधा देते हैं, जिसे बंद करने के लिए नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाना होगा.
  • तो पहले बैंक के ऑफिसियल नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाओ और लॉग इन करे.
  • अब Cards या Payments Section का विकल्प चयन करे.
  • इसके बाद ऑटो डेबिट का विकल्प दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे.
  • फिर वहां से कैंसिल के विकल्प पर क्लिक कर उसे बंद करे.
  • इसके बाद आपके अकाउंट से ऑटो डेबिट नही होगा.

Auto Debit बंद होने में कितना समय लगता है

  • UPI Mandate: कुछ मिनट से 24 घंटे में बंद हो सकती है.
  • Card Auto Debit: 1 से 3 Working Days
  • Bank Standing Instruction: 1 से 7 Working Days

नोट: ऑटो डेबिट के लिए Cancellation Request देने के बाद भी अगर Payment Date बहुत नजदीक है, तो एक और Debit हो सकता है. इसलिए Request जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी करे, ताकि वो जल्द से जल्द बंद हो सके.

Future में Auto Debit से कैसे बचें

  • किसी भी Subscription को Activate करने से पहले उसके Terms पढ़ें
  • Free Trial लेते समय Auto Renewal Check जरुर करें
  • SMS Alerts हमेशा On रखें
  • Bank Statement हर महीने Check करें
  • Unused Subscription तुरंत Cancel करें
  • Unknown Link पर Payment Permission न दें
  • UPI Mandate समय-समय पर Review करें, और ध्यान रखे.

FAQs

Q. OTP दिए बिना Auto Debit कैसे कट जाता है?

हाँ, कट सकता है, पहले दिए गए Authorization या Mandate के आधार पर Payment कट सकता है.

Q. OTP Scam में पैसा वापस मिलता है क्या?

अगर आपने खुद OTP Share किया है तो Refund मिलना कठिन हो सकता है. फिर भी तुरंत Bank और Cyber Crime Portal पर Complaint करते है तो पैसे वापस मिलने का संभावना बढ़ सकता है.

Q. Bank कितने दिन में Refund करता है?

ये निर्भर करता है की आपने कितना जल्दी कंप्लेंट किया है. सब कुछ सही होता है और जल्दी शिकायत करते है तो 5 से 10 दिनों में रिफंड मिल सकता है.

Q. Auto Debit बंद होने में कितना समय लगता है?

कई बार ये मिनटों में बंद हो जाता है. लेकिन कई केसेस में 1 से 7 दिनों का समय लग सकता है.

मोबाइल से बैंक अकाउंट कैसे खोलेंबैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करे
मोबाइल से पैसे कैसे ट्रांसफर करेंऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का रिपोर्ट कैसे करे

Leave a Comment