Internet Banking Lock हो जाए तो क्या करें

आपको अचानक किसी को Payment करना है और Internet Banking Login करते हैं, लेकिन Password डालते ही Error आता है कि Your Account is Locked, Login Failed या User ID Blocked. आप दो-तीन बार फिर से कोशिश करते हैं और Situation और खराब हो जाती है. अगर ऐसी स्थिति आपके साथ भी हुआ है तो तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि ज्यादातर मामलों में सिर्फ गलत Password बार-बार डालने की वजह से Internet Banking Lock हो जाती है और इसे Password Reset करके सही कर सकते है.

लेकिन यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि बार-बार Login करने की कोशिश करने पर Lock की समय बढ़ सकती है या Account पर additional security restriction लग सकती है. ऐसे स्थिति से बचने के लिए सभी जरुरी तरीका और नियम यहाँ दिया है.


Internet Banking Lock क्यों हो जाती है?

गलत Password बार-बार डालने से इन्टरनेट बैंकिंग लॉक हो जाता है. अगर Internet Banking Password ABC123 है, लेकिन गलती से आप ABC132 डाल देते हैं, लेकिन एक-दो बार ऐसा होना सामान्य बात है. लेकिन अगर लगातार कई बार गलत Password Enter किया जाए, तो Bank का Security System इसे suspicious Login attempt मानकर इन्टरनेट बैंकिंग लॉक कर सकता है.

इसके अलावा Internet Banking Lock होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार है:

  • लगातार गलत Password डालना
  • User ID या Login Credentials में बार-बार गलती
  • लंबे समय तक Internet Banking का इस्तेमाल न करना
  • Bank द्वारा Security कारणों से Login Block करना
  • Suspicious Login Activity detect होना
  • Password Expire हो जाना
  • Bank की तरफ से लगाया गया temporary restriction

Internet Banking Lock हो जाए तो तुरंत क्या करें?

अगर गलत Password डालने के कारण Internet Banking Lock हुई है, तो सबसे पहले Login करना बंद कर दें.

Step 1: Bank की Official Website खोलें

  • अपने Bank की Official Website या Official Mobile Banking App पर जाए.
  • ध्यान रखें कि Google Search में दिखाई देने वाले किसी भी random link से Login न करें.
  • साथ ही, किसी WhatsApp Message, SMS या Email में आए Login Link पर Click करके Password Reset न करें.

Step 2: Reset Password करे

Bank की Internet Banking Login पेज पर इस प्रकार का विकल्प दिखाई देगा.

  • Forgot Password
  • Reset Password
  • Forgot Login Password
  • Unlock User ID
  • Generate New Password
  • यहाँ से Forgot Password / Reset Password वाले option पर Click करे.
  • मांगे गए सभी जानकारी और डेबिट कार्ड रिलेटेड डाटा डालकर पासवर्ड रिसेट करे.

Step 7: दोबारा Login करके Check करें

Password Successfully Reset होने के बाद Internet Banking में नए Password से Login करें.

अगर Login हो जाता है, तो आपका काम हो गया यानि लॉक हट गया.

लेकिन अगर Password Reset करने के बाद भी Login नहीं हो रहा है, तो बार-बार कोशिश न करें.

इस स्थिति में Bank के Customer Care से संपर्क करे.


अगर Password Reset करने के बाद भी Internet Banking Unlock नहीं हो?

अगर पासवर्ड बदलने से भी इन्टरनेट बैंकिंग लॉग इन नही हो रहा है तो हो सकता है कि केवल Password Lock न हुआ हो, बल्कि Bank ने आपकी Internet Banking User ID को Security कारणों से Block किया हो.

ऐसे स्थिति में:

  1. Bank की Official Website पर Login Help देखें.
  2. Unlock User ID option उपलब्ध है तो उसे इस्तेमाल करें.
  3. Bank के Official Customer Care Number पर संपर्क करें.
  4. जरूरत पड़ने पर अपनी Bank Branch में जाएं.

ध्यान दे: Customer Care Number हमेशा Bank की Official Website, Debit Card या official banking documents से verify करें. ध्यान दे, Google पर मिले किसी unknown number पर भरोसा न करें और न ही उसके बताए गए प्रक्रिया से कुछ एक्टिविटी करे.


Bank को कब Contact करना चाहिए?

अगर सिर्फ गलत Password की वजह से temporary Lock हुआ है और Online Password Reset option काम कर रहा है, तो पहले Online पासवर्ड Reset कर सकते है.

लेकिन इन situations में Bank से Contact करना बेहतर है:

  • Password Reset option काम नहीं कर रहा
  • OTP नहीं आ रहा
  • Registered Mobile Number बदल गया है
  • User ID भी Block हो गया है
  • Account पर Security Restriction लगा है
  • आपने खुद Login नहीं किया था लेकिन suspicious Login Alert मिला है
  • बार-बार Reset करने के बाद भी Login नहीं हो रहा

नोट: अगर आपको किसी अनजान Login की जानकारी मिली है, तो इसे सिर्फ Password की समस्या समझकर ignore न करें, बैंक से तुरंत संपर्क करे.


Internet Banking Lock होने पर क्या Account का पैसा सुरक्षित रहता है?

सिर्फ Internet Banking Login Lock होने का मतलब यह नहीं होता है कि आपका Bank Account भी पूरी तरह Block हो गया है. अक्सर Lock केवल Internet Banking Login पर होता है.

इसका मतलब यह होता है कि आप Online Banking में Login नहीं कर सकते हैं, पर आपका Bank Account सामान्य से चालू रहता है, आप पैसा निकाल या ट्रान्सफर अन्य तरीका से कर सकते है.

फिर भी अगर किसी unauthorized transaction का मेसेज मिलता है, तो तुरंत Bank से संपर्क करें.


Internet Banking Password Reset करते समय ये गलती न करें

  • अगर एक बार Password गलत हो गया है तो अंदाजा लगाकर लगातार Password डालते न रहें.
  • Bank की Official Website या App से ही Password Reset करें.
  • OTP Password Reset के दौरान आपकी Identity verify करना आवश्यक है.
  • ऐसी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ Share न करें.
  • अगर कोई कहता है कि Internet Banking Unlock करने के लिए AnyDesk, TeamViewer या कोई Remote Access App Install करें, तो सावधान रहें. ऐसी request Fraud के लिए हो सकता है.
  • Customer Care के नाम पर Fake Number पर Call करना
  • Social Media Post में दिए गए random Customer Care Number पर Call न करें.

Internet Banking को Future में Lock होने से कैसे बचाएं?

  • Password को सुरक्षित रखें
  • Password भूलने पर अंदाजा लगाकर बार-बार Login न करें
  • Official Banking App का इस्तेमाल करें
  • Public Computer पर Internet Banking Login करने से बचें
  • काम पूरा होने के बाद Logout जरूर करें
  • Mobile Number और Email को Bank Account में Updated रखें
  • Banking Alerts को ध्यान से पढ़ें
  • किसी के साथ Password, OTP या PIN Share न करें

FAQs

Q. Internet Banking Lock होने पर क्या करें?

अगर गलत Password डालने से Lock हुई है, तो Login न करे और Bank की Official Website या App में Forgot Password / Reset Password बनाएं.

Q. क्या Internet Banking का Password Online Reset कर सकते हैं?

हां, कई Banks Online Password Reset करने की सुविधा देते हैं. इसके लिए Registered Mobile Number और अन्य verification Details की जरूरत पड़ सकती है.

Q. Internet Banking Lock होने पर Account भी Block हो जाता है

जरूरी नहीं, कई मामलों में केवल Internet Banking Login Lock होता है. Account की बाकी services सामान्य रूप से चल सकती हैं. अगर मामला बड़ा है इंटरनेशनल फ्रॉड से जुड़ा है तो अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है.

बैंक में पैसे जमा करने का फॉर्म कैसे भरेंमाइनर बैंक अकाउंट को मेजर में कैसे बदलें
पोस्ट ऑफिस में खाता कैसे खोलें Onlineकरंट अकाउंट के लिए डॉक्यूमेंट क्या क्या लगता है
Debit Card International Transaction ON/OFएनपीएस खाते में मोबाइल नंबर कैसे बदलें

Leave a Comment