CIF Number से क्या क्या कर सकते हैं

बैंक अधिकारी आपसे अक्शर CIF नंबर मांगते है जो आपको याद नही होता है. लेकिन आपके मन में ये सवाल जरुर आता है कि आखिर ये CIF नंबर होता क्या है. CIF बैंक का एक जरुरी नंबर है जिसमे आपके सभी जरुरी डिटेल्स होते है. इस नंबर के माध्यम से आपके बैंक अकाउंट के सभी जरुरी डिटेल्स चेक किया जा सकता है.

अकाउंट में हुए गड़बड़ी को देखने या आवेदन करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है. अगर आपको इस नंबर के बारे में जानकारी नही है और पता नही है की इससे क्या क्या किया जा सकता है, तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पड़े.

CIF Number क्या होता है?

CIF (Customer Information File) एक Unique Number है, जिसके जरिए Bank अपने Customer की पूरी जानकारी एक ही जगह Store करके रखता है. इसमें निम्न प्रकार के जानकारी शामिल होती है:

  • Customer Name
  • Address
  • Mobile Number
  • Email ID
  • PAN Number
  • Aadhaar नंबर
  • KYC Details
  • सभी जुड़े हुए Bank Account
  • Fixed Deposit
  • Loan Details
  • Nominee Information

ध्यान दे: अगर आपके एक ही Bank में दो या तीन Account हैं, तो सभी Accounts एक ही CIF Number से जुड़े होते हैं.

CIF Number से क्या क्या कर सकते है?

  • Internet Banking Register कर सकते हैं.
  • Mobile Banking Activate कर सकते हैं.
  • KYC Update कराने में मदद मिलती है.
  • अपने सभी Accounts की जानकारी देख सकते हैं.
  • Loan Process आसान हो सकता है.
  • Fixed Deposit और अन्य Services Manage हो सकती हैं.
  • बैंक रिलेटेड सभी जानकारी चेक हो सकती है.
  • Passbook Update, Mobile Number Change या Address Update करने के लिए CIF नंबर आवश्यक है.

क्या केवल CIF Number से पैसा निकाला जा सकता है

नही, CIF नंबर से पैसा ट्रान्सफर ही हो सकता है:

  • पैसे Transfer नहीं कर सकते है.
  • ATM से Cash नहीं निकाल सकते है.
  • UPI Payment नहीं कर सकते है.
  • Net Banking Access नहीं कर सकते है.

पैसा ट्रान्सफर करने या निकालने के लिए OTP, Password, MPIN, ATM PIN या अन्य Security Verification की जरुरत होती है.

CIF Number कहां मिलेगा

अगर आपको अपना CIF Number नहीं पता, तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यह नंबर आपको आसानी से मिल जाएगा.

  • Passbook में
  • Cheque Book में
  • Internet Banking में
  • Mobile Banking App में
  • Customer Care से
  • बैंक शाखा से

CIF Number और Account Number में क्या अंतर है?

CIF NumberAccount Number
Customer की पहचान करता हैAccount की पहचान करता है
एक Customer का एक CIF हो सकता हैकई Accounts हो सकते हैं
Customer Profile Store होती हैकेवल एक Account से जुड़ा होता है
Banking Relationship दिखाता हैTransaction के लिए उपयोग होता है

FAQs

Q. क्या CIF Number से पैसा निकाला जा सकता है?

नही, CIF नंबर से पैसा निकला नही जा सकता है. यह नंबर केवल बैंकिंग पहचान के लिए होता है.

Q. CIF Number से क्या क्या कर सकते है?

इस नंबर मदद से Internet Banking Registration, KYC Verification, Customer Profile देखने और कई Banking Services को Manage कर सकते है.

Q. क्या CIF Number Secret होता है?

नही, CIF नंबर PIN या OTP जितना Secret नहीं होता है. लेकिन इसे अनजान लोगों के साथ Share करने से बचना चाहिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो.

Q. CIF Number और Customer ID क्या एक ही हैं?

कई Banks में Customer ID और CIF Number एक ही होते हैं, लेकिन यह Bank के अनुसार अलग भी हो सकता है. इसलिए अपने बैंक का CIF नंबर चेक करे.

Q. अगर Passbook खो जाए तो CIF Number कैसे पता करें?

अगर पासबुक खो जाए तो परेशान होने के जगह Mobile Banking App, Internet Banking, Customer Care या Branch जाकर पता कर सकते हैं.

आधार कार्ड से पैसे कैसे निकालेKYC फॉर्म कैसे भरे
बैंक अकाउंट में होल्ड पैसा क्या होता हैखाता नंबर से बैलेंस चेक करें
अकाउंट हैक होने पर क्या करेचेक बाउंस होने पर क्या होता है

Leave a Comment